Crime NewsSahibganj

साहिबगंज में राकेश शर्मा हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, एसपी ने कहा- जल्द सभी आरोपी होंगे सलाखों के पीछे 

Sahibganj: राकेश शर्मा हत्याकांड मामले में जिरवाबाडी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस मामले की जानकारी एसपी नौशाद आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है. साथ ही उन्होंने बताया कि राकेश शर्मा हत्याकांड मामले का सफल उद्वेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र दुबे के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल संतलाल स्मानी उम्र 43 वर्ष पिता स्व० सुखदेव रमाणी सा० छोटा पंचगढ़ तूरीटोला को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में संतलाल रमाणी ने बताया कि भरत मंडल जो मंडल कारा में संसीमित है, के कहने पर किशन कुमार मंडल एवं अन्य दो व्यक्ति पैसा लेने के लिए उसके घर आये थे.

इस बात की सूचना उसके द्वारा अपने साथी अजय कुमार एवं राकेश कुमार शर्मा को दिया गया। उन दोनों के द्वारा अपने साथ अन्य तीन चार व्यक्ति को लेकर उसको घर आये । सभी के द्वारा पैसा मांगने आये तीनों व्यक्ति को पकड़ लिया गया। इसके बाद अजय कुमार पिस्तौल निकाल कर इस कांड के वादी किशन कुमार मंडल के उपर तान दिया और अचानक पीछे से उसके उपर गोली चला दिया. जो वादी किशन कुमार मंडल के हाथ में लगते हुए अजय कुमार के साथ आये राकेश कुमार शर्मा के सिने में जा लगी। जिससे राकेश कुमार शर्मा की मृत्यु हो गयी है। इस संबंध में राकेश कुमार शर्मा के पिता जगदीश शर्मा के लिखित आवेदन के आधार पर अलग से बोरियो कांड दर्ज कर अनुसंधान किया गया। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफतारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है। मौके पर जिरवाबाडी ओपी प्रभारी प्रनीत पटेल , एस आई सौरभ कुमार मौजूद है।

Related Articles

Back to top button