BiharCrime NewsNEWS

मानवता शर्मशार : रक्सौल में अपराधियों ने पेट्रोल डाल दिनदहाड़े युवती को जलाया, मौत

Motihari : जिले के रक्सौल से एक दिल दहलाने वाली घटना शनिवार को सामने आई है. जहां हरैया थाना क्षेत्र के बाईपास सड़क पर पेट्रोल पंप स्थित बांसवाड़ी में दिनदहाड़े बदमाशों ने 22 वर्षीया युवती को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया. घटना की सूचना मिलते ही आस पास के इलाके में सनसनी फैल गई और शव को देखने के लिए वहां काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई. हालांकि शव की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
बताया जाता है कि हरैया बाईपास सड़क पर पेट्रोल पंप के बांसवाड़ी से लोगों ने अचानक धुआं उठता देखा. जब लोग वहां पहुंचे तो देखा कि शलवार समीज पहने एक लड़की जली हुई पड़ी है. तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची हरैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर : मंत्री जोबा के प्रयास से दिवंगत पत्रकार सुदाम प्रधान की पत्नी को मिली मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता

Related Articles

Back to top button