News Wing
Ranchi, 17 August: रांची शहर में चोरों की हिम्मत कितनी बढ़ गयी है उसका अंदाजा आप नीचे लगे वीडियो को देख कर लगा सकते हैं. दिन दहाड़े एक चोर दुकान में आता है. चिप्स का पैकेट लेता है. दुकान में बैठी बुजुर्ग महिला से पीछे रखे सामान का डिमांड करता है. जैसे ही महिला पीछे मुड़ती है. चोर महिला के गले से चेन छीन कर फरार हो जाता है. महिला शोर मचाती है लेकिन चोर भागने में कामयाब हो जाता है.
बरियातू में दिन दहाड़े छिनतई
बरियातू थाना क्षेत्र के चेशायर होम रोड़ में मंगलवार की शाम एक उच्चके ने महिला का चेन छीना और फरार हो गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया.
– मंगलवार की शाम लगभग 4.30 बजे अन्नपूर्णा इंटरप्राइजेज नामक दुकान में सामान लेने के बहाने एक युवक आता है. दुकान में रखी चीजों को देखता है और दाम पूछता है. दुकान में टगे एक टिप्स का पैकेट फाड़ता है और उसके पैसे महिला को देता है. महिला पैसा लौटाती है. उच्चका उतने में पीछे रखे किसी सामान की कीमत पूछता है. जैसे ही महिला पीछे मुड़ती है. क्या हुआ खुद देखिए.




