JharkhandLead NewsRanchi

रांची नगर निगम क्षेत्र में बिछेगी 1945 किलोमीटर सीवरेज पाइप लाइन, खर्च होंगे 3211 करोड़

एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से पूरी की जाएगी सिवरेज परियोजना

Ranchi: राजधानी को स्वच्छ रखने के लिए सीवरेज सिस्टम का लागू होना जरूरी है. इसके लिए रांची नगर निगम के सहयोग से जुडको द्वारा क्रियान्वयन शुरू किया गया है. परामर्शी कपंनी एनजेएस ने इसक परियोजना का विस्तृत कार्य प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार किया है. डीपीआर के अनुसार रांची शहर के सीवरेज सिस्टम पर प्राथमिक तौर पर कुल 3210.43 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. डीपीआर वर्ष 2057 की आबादी और प्रस्तावित आवासों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. डीपीआर पर सुझाव एवं आपत्तियों के लिए रांची नगर निगम के सभागार में मंगलवार को एनजेएस द्वारा स्टेक होल्डर मीटिंग बुलायी गयी.

सीवरेज सिस्टम के लिए पूरे शहर को कुल चार जोन में बांटा गया है. जोन एक का काम पहले से ही रांची नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है. जोन के एक बचे हिस्सों को मिलाकर कुल तीन और जोन में सीवरेज सिस्टम को बांट कर डीपीआर बनाया गया है. इसके तहत तीन नये सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाये जायेंगे. वर्तमान में शहर का वेस्ट वाटर स्वर्णरेखा नदी होते हुये रूक्का डैम में जाता है. सीवरेज सिस्टम बन जाने से गंदा पानी साफ होकर रूक्का डैम में जायेगा जिससे भविष्य में पानी की आत्म्मनिर्भरता बढ जायेगी. रांची नगर निगम द्वारा जोन एक में मोराबादी , पंडरा  और आसपास के इलाकों  में 280 किलोमीटर पाइप बिछाया जा रहा है. एक 37 एमएलडी का एसटीपी भी बनवाया जा रहा है. एसटीपी से गैस भी निकलेगा जिससे उर्जा का उत्पादन होगा. सीवरेज सिस्टम से पानी जनित रोग पर भी नियंत्रण लगेगा. भरम , होटवार और हेथू  में एसटीपी बनेगा.

वर्ष 2057 में रांची की आबादी 3025792 हो जाने का अनुमान है. लगभग 341336 आवास होंगे.  इस आबादी पर कुल 449.59 एमएलडी सिवेज निकलने का अनुमान लगाया गया है. इसी को ध्यान में रखकर पूरे शहर  में सीवरेज पाइप लाइन बिछायी जायेगीै. इस परियोजना के तहत हाइवे पर 36, पथ निर्माण के मार्ग, रेलवे 10, आरओबी 3, नाला -नादी 37 और 7 मीटर की गहराई पर 52 स्थानों पर सीवरेज सिस्टम के पाइप लाइन की क्रासिंग भी होगी.

जोन वार प्रमुख क्षेत्र

जोन -एक : मोराबादी, चिरौंदी, पंडरा, कांके, डुमरदगा, टैगोर हिल एरिया, रातु रोड, बजरा, बूटीमोड़, वार्ड नंबर एक, दो, तीन , चार, पांच, 30, 31, 32 और 33

जोन -दो: वार्ड नंबर आठ,9, 10,11, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, लालपुर, वर्धमान कंपाउंड, अलबर्ट एक्का चैक, पुरूलिया रोड, कोकर,नामकुम

जोन- तीन: वार्ड नंबर 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29 34, 35,36,37, 38, 41, 42,43, 44, 45, 46, 47, 48, 49 , 50 पहाड़ी मंदिर, हरमू, अशोक नगर, हीनू, कडरू

जोन-चार: वार्ड नंबर 37, 38, 39, 40, 50, 51, 52 एवं 53 धुर्वा , एचइसी, हटिया , बिरसा चैक, हेसाग , तुपुदाना, जगन्नाथ मंदिर

स्टेक होल्डर बैठक में एनजेएस के अधिकारी श्री योगेश गोखले और  श्री मंदार पिपुलकर ने डीपीआर और सीवरेज सिस्टम पर विस्तार से प्रकाश डाला . जुडको के परियोजना निदेशक तकनीकी श्री गोपालजी ने परियोजना की आवश्यकता और लाभ के संबंधमें जानकारी दी. रांची के विधायक सीपी सिंह ने इस बात पर बल दिया कि पाइप बिछाये जाने के साथ ही रोड रिस्टोरेशन का भी काम साथ साथ कराया जाये. बैठक में  एनएचआई, पथ निर्माण एवं जियो फाइबर की ओर से सुझाव भी दिये गये.  रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार ने रांची शहर को स्वच्छ बनाये रखने के संकल्प के साथ धन्यबाद ज्ञापन किया.

बैठक में विधायक श्री सीपी सिंह, रांची नगर निगम के प्रशासक अमीत कुमार, जुडको के परियोजना निदेशक तकनीकी गोपालजी, अपर प्रशासक श्री कमलाकांत गुप्ता, उप प्रशासक श्री रवींद्र कुमार और उप प्रशासक मोहम्मद अनवर हुसैन , जुडको के महाप्रबंधक एसएस सेनगुप्ता और उप परियोजना निदेशक उत्कर्ष मिश्र शामिल थे.

Related Articles

Back to top button