Jamshedpur

जामकुंडिया में रेलवे लाइन उतारने के दौरान गंभीर रूप से जख्मी रेल कर्मचारी का हुआ ऑपरेशन, हालत में सुधार

मेंस कांग्रेस के डंगुवापोसी शाखा सचिव सुभाष मजुमदार पहुंचे उनका हाल जानने, पीडब्ल्यूआई एस पति से सेफ्टी पर की बातचीत, कहा- आगे से घटना नहीं होनी चाहिए

Jamshedpur :  चक्रधरपुर रेल मंडल के बांसपानी सेक्शन के जामकुंडिया में 12 दिसंबर को रेलवे लाइन अनलोड करते समय दो रेल कर्मचारी जगन्नाथ वैराग्य और बुधराम बालमुचू गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. अब उनकी हालत में सुधार आने लगा है. उनका ऑपरेशन नोवामुंडी के टिस्को अस्पताल में किया गया है. इसकी जानकारी पाकर रेलवे मेंस कांग्रेस डंगुवापोसी के शाखा सचिव सुभाष मजुमदार रविवार को अस्पताल पहुंचे और रेल कर्मचारी का हाल जाना. सुभाष मजुमदार की बात करें तो घटना के दिन भी अस्पताल में पहुंचे थे और उनका बेहतर तरीके से इलाज कराने को कहा था. इधर सुभाष मजुमदार पीडब्ल्यूआई एस पति से भी  मिले और उनसे मांग की कि आगे चलकर इस तरह की घटना नहीं घटे इसके लिए सेफ्टी के पुख्ता उपाये किया जायेंगे.

घायल रेलकर्मी हैं ट्रैकमैन

घटना में घायल रेल कर्मचारियों में ट्रैकमैन जगन्नाथ बेहरा, बुधराम लागुरी और अन्य दो प्राइवेट कर्मचारी थामिल हैं. रेल लाइन जब अनलोड करने का काम रेक से किया जाता है तब नियमतः एडीइएन की मौजूदगी आवश्यक होता है, लेकिन वे भी मौके पर मौजूद नहीं थे. पैनल को रेल कर्मचारी बिन सेफ्टी के ही अनलोड कर रहे थे. बल्कि यूं कहा जाए कि उनकी सेफ्टी के लिए रेलवे की ओर से कुछ उपलब्ध ही नहीं कराया गया था.

चार के पैर हो गये थे क्षतिग्रस्त

घायल तीनों रेल कर्मचारियों का पैर क्षतिग्रस्त हो गया था. उनके पैर तो बिल्कुल ही काम नहीं कर रहे थे. घायलों में दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी.

दो साल पहले भी घटी थी घटना

दो साल पहले की बात करें तो डंगुवापोसी में ठीक इसी तरह की घटना घटी थी. तब भी रेलवे के नेताओं ने सेफ्टी का मुद्दा उठाया था. आज जामकुंडिया में घटना घटने के बाद फिर से वे उसी मांग को उठा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- कांग्रेस जिला अध्यक्ष की गाड़ी ने महिला को कुचला, मौत, चालक को लोगों ने दबोचा

Related Articles

Back to top button