JamshedpurTop Story

सरायकेला सीट: #JMM के चंपई की स्थिति मजबूत, क्या #BJP गणेश महली पर फिर लगायेगी दांव 

Avinash Mishra

Jamshedpur: कोल्हान टाईगर के नाम से इलाके में चर्चित चंपई सोरेन एक बार फिर सरायकेला विधानसभा सीट से जेएमएम के लिए मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं.

वजह ये नहीं कि इलाके के लिए उन्होंने बहुत कुछ किया है, बल्कि वजह ये है कि वो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के काफी करीबी हैं और इन दिनों पार्टी सुप्रीमो हेमंत सोरेन से काफी नाराज चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःजानिए उन 12 विधानसभा सीटों को, जहां कम वोट से हुआ हार जीत का फैसला

शिबू सोरेन को मानने की कोशिश में उनको जेएमएम से टिकट मिलना तय माना जा रहा है. वहीं बीजेपी इस बार गणेश महली का टिकट काट सकती है.

क्योंकि पिछले विधानसभा चुनाव में गणेश महली, चंपई सोरेन को टक्कर देने में सफल नही हो पाएं थे. वहीं दूसरी तरफ पार्टी के पास कई और विकल्प हैं, जिस पर बीजेपी विचार कर रही है.

बीजेपी के पास कई विकल्प

गणेश महली के अलावा बीजेपी के पास और नाम हैं जिस पर चर्चा गर्म है. जिसमें रमेश हांसदा का नाम सबसे आगे चल रहा है. इसके अलावा अनंत राम टुडू, बास्को बेसरा लक्ष्मण टुडू और महिला उम्मीदवार चामी मुर्मू सरायकेला सीट से ताल ठोक रहे हैं.

इस सीट पर अनंतराम टुडू की साफ-सुथरी छवि उनके पक्ष में जा सकती है. साथ ही बीजेपी से अनंतराम टुडू अकेले शख्स हैं, जिन्होंने चंपई सोरेन को शिकस्त दी है.

1999 विधानसभा चुनाव में अनंतराम टुडु ने चंपई सोरेन को हराया था. लेकिन उसके बाद से चंपई सोरेन अब तक नहीं हारे हैं. वहीं 60 फीसदी आदिवासी जनता होने के कारण बीजेपी महिला कैंडिडेट चामी मुर्मू को भी सामने ला सकती है.

इसे भी पढ़ेंःतेजस के बाद अब 150 ट्रेन और 50 स्टेशन को निजी हाथों में देने की तैयारी में रेल मंत्रालय

सूत्रों की मानें, तो गणेश महली के ऊपर कई आरोप भी है और उनकी आपराधिक छवि के चलते बीजेपी का उनसे मोहभंग हो सकता है.

रोजगार और पानी सबसे बड़ा मुद्दा

इस बार के चुनाव में सरायकेला विधानसभा सीट में रोजगार और पानी सबसे बड़ा मुद्दा है. मंदी ने औद्योगिक क्षेत्र के हजारों लोगों का रोजगार छीन लिया तो वहीं रघुवर सरकार से भी अब तक उनको मदद नहीं मिल सकी है.

लिहाजा लोगों में नाराजगी जबरदस्त है. आदित्यपुर निगम क्षेत्र होने के बाद भी सप्लाई वॉटर की व्यवस्था सिर्फ आदित्यपुर के कुछ इलाकों तक ही सीमित है.

मुद्दा पूरी तरह साफ है जो प्रत्याशी इस बार चुनाव में इन दो समस्याओं को सुलझाने का वादा करेगा जनता उसपर अपना भरोसा दिखा सकती है.

आदित्यपुर सबसे महत्वपूर्ण

चुनावी समीकरण पर गौर किया जाए तो जो आदित्यपुर के अलावा काण्ड्रा,गम्हरिया समेत ग्रामीण इलाकों में आदिवासियों की संख्या ज्यादा है. लेकिन जिस प्रत्याशी को आदित्यपुर में सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं जीत उसी की होती है.

आदित्यपुर में एक लाख से ज्यादा मतदाता है और हर बार चंपई सोरन को यहां से 80 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं. जिसके चलते जेएमएम इस सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब हो रहा है.

यही वजह है की ग्रामीण इलाको में अच्छी पकड़ होने के बावजूद गणेश महली पिछड़ जाते हैं. बीजेपी अब इसको समझ चुकी है और एसे प्रत्याशी की तलाश में है जो आदित्यपुर में जेएमएम को कड़ी टक्कर दे सके.

जनता सब जानती है- चंपई सोरेन

जेएमएम नेता चंपई सोरेन का कहना है जनता जानती है कि यहां के लोगो के लिए मैंने क्या किया. जनता के बीच घूम रहा हूं तैयारी पूरी है.

पार्टी को भी चुनावी तैयारी की जानकारी दे दी है. डबल इंजन की सरकार के चलते आद्योगिक क्षेत्र मे रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा है. लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा और रोष है. जनता मौका देगी तो इस समस्या का भी हल मिल बैठ के निकाला जाएगा.

इसे भी पढ़ेंःउत्तराखंड में बागी 100 नेताओं को #BJP ने दिखाया बाहर का रास्ता, अनुशासनहीनता के नाम पर कार्रवाई

Related Articles

Back to top button