Crime NewsJharkhandRanchiSaraikela

सरायकेलाः परमेश्वर सरदार हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: सरायकेला जिले के खरसावां पुलिस ने परमेश्वर प्रसाद हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी रवि मछुआ धातकीडीह का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

घटना की जानकारी देते हुए खरसावां थाना प्रभारी पिंटू महथा ने बताया 31 मार्च को रायडीह पुलिया के पास से परमेश्वर सरदार का सड़ा गला शव बरामद किया गया था. मृतक की पत्नी सरदारिन के लिखित आवेदन पर मामले की जांच शुरु की गई. जिसमें अप्राथमिक अभियुक्त हत्यारोपी धातकीडीह निवासी रवि मछुआ को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस को पुछताछ में आरोपी ने बताया सांतारी गांव से सेंट्रिंग का काम कर वापस लौट रहा था. इस बीच जुम्बडीह हाट में मृतक परमेश्वर सरदार नशे में आने जाने वाले लोगों के साथ गाली गलौज कर रहा था. इसी क्रम में गुजरने के दौरान आरोपी ने उसे रोका, तो मृतक ने उसके साथ मारपीट की. इसी खुन्नस में आरोपी रवि मछुआ ने पहले मृतक के गले को पैरों तले रौंद डाला. इसके बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर शव को रायडीह पुल के पास रख दिया था.

Related Articles

Back to top button