Read Next
01/06/2025
होराइजन किआ ने रांची में लॉन्च किया Carens Clavis, बाजार में नया आयाम स्थापित होने का भरोसा
20/02/2025
वेदांता ईएसएल ने रवीश शर्मा को बनाया डिप्टी सीईओ
11/08/2024
हिंडनबर्ग का बड़ा दावा, कहा- SEBI चीफ का अडानी स्कैंडल से है कनेक्शन
24/06/2024
भारत के 28 स्टार्टअप ने इस सप्ताह जुटाई 800 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग
11/06/2024
HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कम होगा EMI का बोझ, FD पर पहले से ज्यादा रिटर्न
02/06/2024
गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, 111 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी से छीना नंबर 1 का ताज
24/05/2024
शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स नए शिखर पर, निफ्टी पहली बार 23 हजार के पार
25/04/2024
गिरिडीह: प्रदीप इलेक्ट्रिक ग्रुप के प्रदीप सेल्स में लॉयड ने लॉन्च की AC की नई रेंज
22/04/2024
ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर एसोसिएशन ने झारखंड में भी वनप्लस उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया
14/03/2024
टाटा मोटर्स तमिलनाडु में 9,000 करोड़ रुपये के वाहन निर्माण प्लांट का करेगी निर्माण
Back to top button
Mumbai : विदेशी निवेशकों की जारी बिकवाली के बीच मुख्य औद्योगिक वृद्धि दर सुस्त पड़ने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक टूट गया.
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 205.69 अंक यानी 0.55 प्रतिशत गिरकर 37,275.43 अंक पर चल रहा था. एनएसई का निफ्टी भी 16.15 अंक यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 11,069.25 अंक पर चल रहा था.
इसे भी पढ़ें- आपके अखबार ने दी यह सूचना !! स्टील, कोयला समेत आठ कोर सेक्टर में ग्रोथ रेट सिर्फ 0.2 प्रतिशत, 2015 के बाद सबसे कम
मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जून महीने में गिरकर 0.20 फीसदी
इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स में 83.88 अंक यानी 0.22 प्रतिशत और निफ्टी में 32.60 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट में था. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 1,497.07 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की.
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आठ मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जून महीने में गिरकर 0.20 प्रतिशत पर आ गयी. विशेषज्ञों ने कहा कि बुधवार को औद्योगिक वृद्धि के आधिकारिक आंकड़ों के जारी होने के बाद निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है.
इस बीच सरकार का राजकोषीय घाटा पहली तिमाही में 4.32 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. यह पूरे वित्त वर्ष के बजटीय अनुमान का 61.40 प्रतिशत है. अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने एक दशक से भी अधिक समय बाद मुख्य ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है. एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट, हांग कांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी कारोबार के दौरान गिरावट में चल रहे थे. बुधवार को अमेरिका वाल स्ट्रीट में भी गिरावट रही थी.
इसे भी पढ़ें- जीएसटी पर कैग रिपोर्ट में गड़बड़ी की आशंकाः दो सालों में भी 2.11 लाख करोड़ का सेटलमेंट नहीं
शुरुआती कारोबार में 41 पैसे गिरा रुपया
कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों तथा विदेशी निवेशकों की जारी बिकवाली से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 41 पैसे गिरकर 69.20 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. बुधवार को यह 68.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
कारोबारियों ने कहा कि अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजारों के सतर्कता में खुलने से भी रुपये पर दबाव रहा. प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 1,497.07 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की. इस बीच कच्चा तेल 0.70 प्रतिशत मजबूती में 65.17 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था.