Business

मजबूती के साथ खुला सेंसेक्स-निफ्टी, रुपया 11 पैसे कमजोर

Mumbai: विदेशी कोषों के प्रवाह और इक्विटी निवेशकों के लिए कर रियायतों की उम्मीद के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 250 अंक चढ़ गया.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में एक समय 40,000 अंक के स्तर को पार कर गया. हालांकि, बाद में इसका लाभ कुछ सिमट गया और यह 128.48 अंक की बढ़त के साथ 39,960.32 अंक पर कारोबार कर रहा था.

इसे भी पढ़ें- EU सांसदों के कश्मीर दौरे के पीछे कौन है मिस्ट्री वुमेन जिसके NGO ने उठाया सारा खर्च, कही- PM से मिलवाने की बात

11,800 अंक के पार निफ्टी 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 35.85 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,822.70 अंक पर चल रहा था.

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, एलएंडटी, इन्फोसिस, आईटीसी, वेदांता, एचडीएफसी बैंक, बजाज आटो, कोटक बैंक और सनफार्मा के शेयर दो प्रतिशत तक के लाभ में थे.

वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स, येस बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयर तीन प्रतिशत तक के नुकसान में कारोबार कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें- AIUDF प्रमुख ने असम सरकार के नियम को बताया बकवास, कहा- मुस्लिम करते रहेंगे बच्चे पैदा

11 पैसे कमजोर रुपया

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय से पहले निवेशकों के सतर्कता भरे रुख के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे की गिरावट के साथ 70.95 प्रति डॉलर पर आ गया.

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती से भी रुपये की धारणा कमजोर हुई। हालांकि, शेयर बाजारों की मजबूत रुख के साथ शुरुआत और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये में गिरावट सीमित रही.

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया कमजोर के रुख के साथ 70.92 प्रति डॉलर पर खुला. इसके बाद यह और नुकसान के साथ 11 पैसे टूटकर 70.95 प्रति डॉलर पर आ गया. मंगलवार को रुपया 70.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. 

Related Articles

Back to top button