Read Next
01/09/2026
झारखंड के 12 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, पलामू-गुमला समेत कई इलाकों में वज्रपात का खतरा
31/08/2026
Jharkhand Weather: रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज चेतावनी
30/08/2026
चाईबासा जेल के कैदियों को मिलेगा बागवानी का प्रशिक्षण, प्रोजेक्ट परिवर्तन के तहत कौशल विकास पर जोर
30/08/2026
परिसीमन के विरोध में आज रांची में आदिवासी महाजुटान, मोरहाबादी में बड़ी जुटान, कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन
29/08/2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह का न्योता, मोरहाबादी में 4 सितंबर को होगा दही हांडी कार्यक्रम
29/08/2026
सरना धर्मकोड का अलग विकल्प नहीं मिला तो जनगणना-परिसीमन का बहिष्कार, 4 अक्टूबर को रांची में महारैली
29/08/2026
जमशेदपुर में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, 30 हजार नकद और जेवरात लेकर फरार हुए चोर
29/08/2026
मनोहरपुर में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, सांसद जोबा माझी का प्रयास सफल
27/08/2026
APP भर्ती रोकने के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे अभ्यर्थी, 28 अगस्त को अगली सुनवाई
26/08/2026
जमशेदपुर NML पहुंचे कनाडा के वाणिज्यिक मंत्री एड जेगर, महत्वपूर्ण धातुओं पर सहयोग की चर्चा
Back to top button
Mumbai : वैश्विक बाजारों के सकारात्मक संकेतों के बीच तेल एवं गैस, बिजली और धातु कंपनियों की तेजी के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक की बढ़त में रहा.
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक समय 167 अंक की बढ़त में रहा. हालांकि बाद में तेजी पर कुछ लागम लगी और सेंसेक्स 96.97 अंक की बढ़त के साथ 36,821.71 अंक पर आ गया.
इस तरह एनएसई का निफ्टी भी 34.70 अंक की बढ़त के साथ 10,879.35 अंक पर चल रहा था. उल्लेखनीय है कि बुधवार को सेंसेक्स 161.83 अंक और निफ्टी 46.75 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ था.
इसे भी पढ़ें- देश की #GDP पर क्रिसिल की रिपोर्ट चिंताजनक, 2019-20 के लिए ग्रोथ रेट घटाकर किया 6.3 %
इन कंपनियों के शेयर में बढ़त और गिरावट
सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी, एनटीपीसी, वेदांता, टाटा स्टील, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, एलएंडटी, बजाज ऑटो और महिंद्रा एंड महिंद्रा में पांच प्रतिशत तक की बढ़त रही.
हालांकि एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक बैंक, भारती एयरटेल और येस बैंक में 2.23 प्रतिशत तक की गिरावट रही.
कारोबारियों के अनुसार, अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध, हांगकांग संकट तथा ब्रेक्जिट को लेकर सकारात्मक प्रगति से वैश्विक बाजारों में तेजी रही. घरेलू शेयर बाजार को इससे समर्थन मिला.
इसे भी पढ़ें- चिदंबरम को SC से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज, ED कर सकती है गिरफ्तार
रुपया 27 पैसे मजबूत
घरेलू शेयर बाजारों की तेजी से निवेशकों में उत्साह के कारण गुरुवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 27 पैसे मजबूत होकर 71.85 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. रुपया बुधवार को 72.12 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार की तेज शुरुआत ने रुपये को समर्थन दिया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 119.07 अंक और निफ्टी 40.95 अंक की तेजी में चल रहा था.
हालांकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआइ) की सतत निकासी और कच्चा तेल में तेजी का रुपये पर दबाव रहा. विदेशी बाजारों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के तेज होने से भी रुपये पर दबाव रहा. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार बुधवार को एफपीआइ ने 1,738.49 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की.