
Ranchi: उड़ीसा हाई कोर्ट के वरिष्ठ जस्टिस जसवंत सिंह त्रिपुरा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए गए हैं. इस संबंध में भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से रविवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है. जस्टिस जसवंत सिंह 22 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. इनका स्थान झारखंड हाई कोर्ट के वरिष्ठ जस्टिस एवं एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह लेंगे. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस जसवंत सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद झारखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ जस्टिस एवं एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बनाए जाने की अनुशंसा की है. बता दे कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 25 जनवरी 2023 को उड़ीसा हाई कोर्ट के वरिष्ठ जस्टिस जसवंत सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में सिफारिश की थी.
इसे भी पढ़ें: राज्यपाल रमेश बैस ने झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन से की मुलाकात, ली स्वास्थ्य की जानकारी




