
Ramgarh : भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सेंट्रल सौंदा स्टाफ क्वार्टर में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से कांग्रेस नेता सह सहारा इंडिया के सेक्टर मैनेजर कमलेश नारायण शर्मा की हत्या कर दी है. अपराधियों ने कमलेश नारायण शर्मा की पत्नी चंचला देवी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. गंभीर अवस्था में चंचला देवी को भुरकुंडा अस्पताल में ले जाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हे रिम्स रेफर कर दिया गया. स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी शनिवार सुबह मिली. जिसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. कमलेश नारायण सहारा इंडिया कंपनी भुरकुंडा में ब्रांच सेक्टर मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत थे और सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे. वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand News : सड़कों को गड्ढों से मुक्त कर मोटरेबल कंडीशन में बनाये रखने के लिए गाइडलाइन जारी




