Crime NewsJharkhandKhuntiLead News

नाबालिग बच्ची को घर से उठा ले गया था प्रेमी, 15 दिनों बाद पेड़ से लटकी मिली लाश

Khunti : खूंटी जिले के मारंहादा थाना के चारले गांव के पास पुलिस ने पेड़ से लटकती एक नाबालिग बच्ची की लाश बरामद की है. नाबालिग को 15 दिन पहले उसका प्रेमी घर से उठा कर ले गया था. पुलिस ने आरोपित प्रेमी बबलू मुंडा उर्फ सुखलाल को गिरफ्तार कर लिया है.

इसे भी पढ़ें :लेवी के दो लाख रुपये व हथियार के साथ पीएलएफआइ उग्रवादी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, उसी गांव का रहनेवाला बबलू जबरन उसे घर से उठा कर ले गया था. 27 जून को लड़की से अंतिम बार घर वालों का संपर्क हुआ था.

उसके बाद बात नहीं हुई. 28 जून को गांव के एक कटहल के पेड़ पर लटकता उसका शव बरामद किया गया. लड़की के घरवालों का आरोप है कि बबलू मुंडा ने ही नाबालिग बच्ची की हत्या की है.

इसे भी पढ़ें :खराब हो गयी है हालत, अब तो बस चलाने की अनुमति दे सरकार

Related Articles

Back to top button