Fashion/Film/T.VLead NewsNational

देखिये करीना कपूर-सैफ अली खान के दूसरे बच्चे की फोटो, नाना रणधीर कपूर ने इंस्टाग्राम में की शेयर

धड़ल्ले से वायरल होने के बाद हटा लिया पोस्ट

Mumbai : करीना कपूर खान ने 21 फरवरी 2021 को दूसरे बच्चे को जन्म दिया था. इसके बाद उनके फैंस करीना-सैफ के बेटे की झलक देखने के लिए काफी परेशान हैं. लेकिन अब उनका इंतजार नाना रणधीर कपूर ने खत्म कर दिया है. जी हां हाल ही में उन्होंने एक बच्चे की तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही पिक्चर को डिलीट कर दिया. अब इस तस्वीर को करीना का बेटा बताया जा रहा है. जो धड़ल्ले से वायरल हो रही है.

दरअसल रणधीर ने अपने इंस्टा पर दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया था, जिसमें एक तस्वीर तैमूर की दिखाई दी तो दूसरी करीना का छोटा बेटा बताया गया. इस तस्वीर को तैमूर की तस्वीर से मिलाया जाए तो वो तैमूर की हू-ब-हू कॉपी लग रहे हैं. इस तस्वीर को जैसे ही रणधीर ने पोस्ट किया तब से सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है.

इसे भी पढ़ें :दिल्ली में लगाया गया नाइट कर्फ्यू, जानिये किसे और किन सेवाओं को मिलेगी छूट

बताते चलें कि रणधीर कपूर ने कुछ वक्त पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि करीना का छोटा बेटा बिल्कुल अपने बड़े भाई तैमूर की तरह ही दिखता है. इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि यह तस्वीर करीना के छोटे बेटे की हो सकती है. करीना ने 20 दिसंबर 2016 में अपने पहले बेटे तैमूर को जन्म दिया था. वहीं उन्होंने 21 फरवरी 2021 में अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया.

इसे भी पढ़ें :बंगाल में 34.71% , केरल में 31.62% , तमिलनाडु में 22.92% , असम में 33.18% और पुडुचेरी में 35.71 फीसदी वोटिंग

Related Articles

Back to top button