
Ranchi: झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर रांची पुलिस भी अलर्ट हो गई है. पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाने के लिये एक्शन प्लान तैयार किया गया है. इस प्लान के तहत अब गिरफ्तार अपराधियों से पीपीई (PPE) किट पहनकर पूछताछ की जायेगी. साथ ही पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मियों को मास्क व ग्लब्स भी दिया जाएगा. इससे पूछताछ करने वाले पुलिसकर्मी संक्रमित होने से बचेंगे.
इसे भी पढ़ेःBIG Breaking News : ऱाजधानी के सेंट एंथोनी स्कूल पर बरपा कोरना का कहर, 6 छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव
इसके लिए रांची पुलिस की ओर से सभी थानों को पीपीई किट उपलब्ध कराया जाएगा. रांची पुलिस की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. जल्द ही प्रस्ताव पुलिस विभाग को भेजा जाएगा. उनसे पीपीई किट उपलब्ध कराने का आग्रह किया जाएगा. गौरतलब हो कि लॉकडाउन के दौरान एक-दो पुलिसकर्मी ही संक्रमित हुए थे, लेकिन अनलॉक शुरू होने के बाद एक हजार से ज्याद पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए थे.
इसे भी पढ़ेःविधायक इरफान ने दी सांसद निशिकांत को धमकी, मधुपुर आएंगे तो खदेड़ देंगे
अब 2021 में भी एक बार फिर लगातार पुलिस वाले संक्रमण का शिकार हो रहे है इसी के देखते हुए रांची पुलिस ने यह प्लान तैयार किया है. पुलिस अफसरों का कहना है कि अगर कोरोना संक्रमण का मामला और बढ़ता है तो यह योजना लागू की जाएगी.
अपराधियों से पूछताछ के लिए थाने में एक अलग कमरा निर्धारित किया जाएगा. कमरे में अपराधी को ले जाने से पहले और बाद में उससे पूरी तरह से सेनेटाइज किया जाएगा. सभी थानेदारों से कहा गया है कि वे पूछताछ के लिए एक अलग कमरा तैयार करें.
रांची पुलिस की ओर से मास्क पहनने को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा. रांची से सटे ग्रामीण इलाकों में भी यह अभियान चलेगा. इस दौरान ग्रामीणों को मास्क पहनने से होने वाले फायदे भी जानकारी दी जाएगी.




