JharkhandRanchi

आठ साल में भी बीडीओ-सीओ के पांच आवास का काम लटका

Ranchi: झारखंड में वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारियों व पदाधिकारी, कर्मचारी के लिए स्वीकृत आवास के काम में तेजी लाने का निर्देश ग्रामीण विकास विभाग ने दिया है. इस वित्तीय वर्ष सरकार ने 18 भवन निर्माण की योजनाओं की स्वीकृति दी थी, जिसमें से अभी तक 13 भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया. वहीं, चार योजनाओं पर अभी भी काम चल रहा है.

इसे भी पढ़ें- एनएच 23 : पलमा से गुमला तक फोरलेनिंग के लिए 60 करोड़ मुआवजा भुगतान लंबित, पांच किमी रोड का काम अटका

वहीं, एक योजना चतरा जिला अंतर्गत लावालौंग प्रखंड परिसर का विकास एवं विविध कार्य का नव निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं हो पाने के वजह से काम फंस गया है. जमीन नहीं होने की वजह से इस योजना का टेंडर भी नहीं हो पाया था. ग्रामीण विकास विभाग जिला प्रशासन को प्रखंड सह अंचलाअधिकारी निवास के लिए अविलंब जमीन उपलब्ध कराने को कहा है ताकि चुनाव बाद काम प्रारंभ किया जा सके.

13वें वित्त आयोग से 79 योजनाएं पूरी

13वें वित्त आयोग से अनुशंसित राशि के विरुद्ध 80 चयनित प्रखंडों में से 79 योजना का काम पूरा कर दिया गया है. वहीं, एक योजना पलामू जिला अंतर्गत पड़वा प्रखंड परिसर का विकास एवं विविध कार्य संबंधी एक करारनामा रद्द कर दिया गया है. इसके लिए चुनाव बाद फिर से निविदा जारी कर काम शुरू कराने का निर्देश दिया गया है.

Related Articles

Back to top button