JharkhandLead NewsRanchi

बोकारो के लुगु पहाड़ में 1 करोड़ के इनामी नक्सली समेत अन्य के छिपे होने पर सुरक्षाबलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन, नक्सली बंकर ध्वस्त 

Ranchi : बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल के ललपनिया जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र स्थित लुगु पहाड़ में 1 करोड़ के ईनामी नक्सली विवेक, 25 लाख के ईनामी नक्सली रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल उर्फ बिरसेन एवं अन्य ईनामी नक्सलियों की छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान सुरक्षा बलों के द्वारा अभियान के क्रम में लुगु पहाड़ में नक्सली बंकर को धवस्त किया गया तथा नक्सलियों द्वारा रोजमर्रा में उपयोग की जाने वाली विभिन्न सामग्री, नक्सली पत्रिका, नक्सल पोस्टर, खादय सामग्री, नक्सलियों द्वारा उपयोग की जाने वाली वर्दी एवं अन्य सामग्रियों की बरामदगी की गयी. वर्तमान में संयुक्त टीम के द्वारा सर्च अभियान जारी है.

Related Articles

Back to top button