JharkhandLead NewsRanchi

रांची स्मार्ट सिटी में जल्द शुरू होगा दूसरे चरण का ई-ऑक्शन, निवेशकों को न्योता

  • विभिन्न प्रकार के 42 प्लॉट्स का होगा ई-ऑक्शन
  • ई-ऑक्शन को लेकर इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन जल्द
  • 2 अक्टूबर को रांची के चाणक्य बीएनआर होटल में होगा आयोजन

Ranchi : रांची के धुर्वा क्षेत्र में विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं के साथ आकार ले रही रांची स्मार्ट सिटी में विभिन्न प्रकार के प्लॉट्स की ई-नीलामी का दूसरा चरण जल्द शुरू होगा. प्रथम चरण की ई-नीलामी में कुल 9 बड़े प्लॉट्स की नीलामी के बाद अब दूसरे चरण में अन्य 42 प्लॉट्स की ई-नीलामी के लिए रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन तैयार है. उम्मीद जतायी जा रहा है कि जल्द ही ई-नीलामी को लेकर नोटिस इन्वाइटिंग टेडर (एनआईटी) प्रकाशित कर दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:US में सिख नौसैनिक के लिए पक्ष में बड़ा फैसला, 246 साल बाद पगड़ी पहनने की इजाजत

इन्वेस्टर्स मीट का होगा आयोजन

ई-ऑक्शन में प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को ई-ऑक्शन में आमंत्रित करने को लेकर रांची स्मार्ट सिटी ने इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन शुरू कर दिया है. दूसरे चरण की ई-नीलामी से पहले 2 अक्टूबर को रांची के चाणक्य बीएनआर में इन्वेस्टर्स मीट आयोजित हो रहा है.

विभिन्न एजेंसियां और व्यवसायी होंगे आमंत्रित

इन्वेस्टर्स मीट में राजधानी सहित प्रदेश के दूसरे बड़े शहरों में शैक्षणिक क्षेत्र में कार्य कर रही एजेंसियों के अध्यक्षों/निदेशकों, व्यावसायिक मॉल, होटल्स और अस्पताल संचालकों को आमंत्रित किया जा रहा है.

इसके साथ ही झारखंड बिल्डर एसोसिएसन, क्रेडाई और कंफेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों को भी आमंत्रित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर की नारेबाजी, लोकतंत्र के हनन का लगाया आरोप

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव करेंगे संबोधित

2 अक्टूबर को होनेवाले कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव सह सीएमडी रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन विनय कुमार चौबे करेंगे.

वहीं रांची स्मार्ट सिटी की विशेषता, आधारभूत संरचना, ई-नीलामी और अन्य पहलुओं पर कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार निवेशकों से बात करेंगे.

शैक्षणिक, कॉमर्शियल, पब्लिक-सेमी पब्लिक, मिक्स यूज क्षेत्र के लिए कई प्लॉट्स उपलब्ध

रांची स्मार्ट सिटी द्वारा आयोजित होनेवाले दूसरे चरण के ई-ऑक्शन में कुल 42 प्लॉट उपलब्ध हैं. जो कि शैक्षणिक, कमर्शियल, पब्लिक-सेमी पब्लिक, मिक्स यूज सेक्टर के प्लॉट हैं. सभी प्लॉट्स मिला कर 218 एकड़ जमीन की ई-नीलामी दूसरे चरण में प्रस्तावित है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड में वोटर हेल्पलाइन ऐप बन रहा मतदाताओं की पसंद, 20 हजार लोगों ने किया डाउनलोड

रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से इन्वेस्टर्स मीट में पहुंचने का आग्रह

रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन नें रांची के उन तमाम बड़े व्यवसाय़ी जो शैक्षणिक, स्वास्थ्य, हॉस्पिटलिटी, रीयल इस्टेट इत्यादि क्षेत्र में काम कर रहे हैं, से आग्रह किया है कि वो रांची में आयोजित हो रहे इन्वेस्टर्स मीट में पहुंचकर ई-ऑक्शन प्रक्रिया की जानकारी लें.

इसके साथ ही व्यवसायी ये जानें कि किस तरीके से रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन आपके शहर में ही विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना पर आधारित शहर विकसित कर रहा है.

इसे भी पढ़ें:मनरेगा: 51.32 करोड़ की वित्तीय हेराफेरी, रिकवरी का आदेश भी बेअसर, दो फीसदी से भी कम वसूली

Related Articles

Back to top button