Education & CareerLead News

बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट जारी, 20 फरवरी तक ले सकेंगे एडमिशन

Ranchi : झारखंड कंबाइंड एग्जामिनेशन बोर्ड की ओर से बीएड कॉलेजों में एडमिशन की दूसरी लिस्ट जारी कर दी गयी है. इस लिस्ट में 6754 स्टूडेंट्स के नाम शामिल लिये गये हैं. बोर्ड ने इन स्टूडेंट्स को अलॉटेड कॉलेज में 20 फरवरी तक एडमिशन लेने को कहा है. पहले राउंड की काउंसिलिंग से कॉलेजों में रिक्त रह गयी सीटों के लिए दूसरे राउंड की काउंसिलिंग हुई थी. इसी काउंसिलिंग के आधार पर बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए लिस्ट जारी की गयी है.

इसे भी पढ़ें :कोल इंडिया के अध्यक्ष की पहल, कोयले की गुणवत्ता में सुधार के लिए नई तकनीक पर बल

13300 सीटों पर होना है एडमिशन

राज्य के 10 सरकारी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी के बीएड कॉलेजों में 13300 सीटें हैं जहां एडमिशन लेना है. इन 13300 सीटों में सामान्य श्रेणी के लिए 5320, इडब्लूएस श्रेणी के लिए 1330, एससी श्रेणी के लिए 1330, एसटी प्रिमिटिव श्रेणी के लिए 266, एसटी 3192, बीसी वन श्रेणी के लिए 1064 और बीसी टू श्रेणी के लिए 798 सीटें हैं.

गौरतलब है कि राज्य के 133 बीएड कॉलेजों में 22 कॉलेज ही सरकारी हैं, जहां 2200 सीटें हैं. वहीं विभिन्न विश्वविद्यालयों में बीएड कॉलेजों की बात करें तो सबसे ज्यादा बीएड कॉलेज विनोबा भावे विश्वविद्यालय में हैं. यहां 30 बीएड कॉलेज हैं. रांची विवि में 29, नीलांबर-पीतांबर विवि में 12, कोल्हान विवि में 16, सिदो-कान्हू मुर्मू विवि में 16 और विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विवि में 26 बीएड कॉलेज हैं.

इसे भी पढ़ें :आजाद भारत में पहली बार महिला को दी जायेगी फांसी, सात परिजनों को कुल्हाड़ी से काट डाला था

पहली बार स्नातक के अंकों पर बनी मेरिट लिस्ट

राज्य के सभी सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों के बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए पहली बार स्नातक के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की गयी. इससे पहले एडमिशन टेस्ट के अंक के आधार पर मेरिट लिस्ट बनती थी. राज्य में साल 2019 से एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर एडमिशन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई. इसके बाद साल 2020 में कोरोना की वजह से एंट्रेंस टेस्ट नहीं लिया गया.

Related Articles

Back to top button