BiharLead News

बिहार में ‘कट’ पर बवाल: BJP होकर ही जायेगा RJD का रास्ता

Patna : सर्विस लेन के ‘कट’ पर बिहार में राजनीति गरम हो रही है. RJD के प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर रोक लगा दी है. अब या तो राजद मान जाये या फिर RJD का रास्ता BJP कार्यालय से होकर ही जायेगा. दरअसल, पटना में राजद दफ्तर के सामनेवाले कट को बंद करने का काम चल रहा था. इसकी सूचना मिलते ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह तुरंत वहां पहुंचे और काम को रोकने के लिए कह दिया. राजद प्रदेश अध्यक्ष का गुस्सा देख कट बंद कर रहे मजदूर भी सहम गये और काम को बंद कर दिया.

कट को बंद करने पर जगदानंद सिंह का गुस्सा सातवें आसमान पर था. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर ले लिया. जगदानंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की मूर्खतापूर्ण हरकत चलती रहती है. मुख्यमंत्री चाहते हैं कि बीच के सभी रास्ते बंद हो जायें और आयकर चौराहा से ही लोग टर्न लें. जगदानंद सिंह का गुस्सा इसलिए और भी बढ़ा था कि सिर्फ राजद दफ्तर का ही क्यों, बीजेपी दफ्तर के बाहर का कट क्यों नहीं बंद किया जा रहा? जगदानंद सिंह ने आगे कहा कि यह रास्ता यहां आने के लिए बना है. बंद करने के लिए नहीं.

इसे भी पढ़ें :बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट जारी, 20 फरवरी तक ले सकेंगे एडमिशन

लंबे समय से BJP के पास पथ निर्माण विभाग, फिर भी CM पर हमला

वीरचंद पटेल पथ पर आर ब्लॉक की ओर जानेवाली सर्विस लेन पर अदालतगंज मोड़ से आगे भाजपा का दफ्तर है. करीब 150 मीटर दूर RJD कार्यालय है. R ब्लॉक के नये फ्लाइओवर पर वीरचंद पटेल पथ से चढ़ते समय इन दोनों दफ्तरों के सामने भी कट है. दोनों दफ्तरों में गाड़ियां सर्विस लेन में चले बगैर मुख्य रोड से सीधे सामने घुस जाती हैं.

इसे भी पढ़ें :आजाद भारत में पहली बार महिला को दी जायेगी फांसी, सात परिजनों को कुल्हाड़ी से काट डाला था

बवाल मंगलवार को RJD के सामनेवाले ऐसे ही कट को बंद करने पर शुरू हुआ. RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसे मुख्यमंत्री की मूर्खतापूर्ण हरकत तक कह दिया. जगदानंद का CM के खिलाफ आया बयान इसलिए मायने रखता है, क्योंकि पथ निर्माण विभाग (RCD) अरसे से BJP के कोटे का विभाग है और अब इसे बांकीपुर (पटना) के विधायक से मंत्री बने नितिन नवीन संभाल रहे हैं. लेकिन जगदानंद बाबू आक्रोशित हो रहे थे सीएम पर.

Related Articles

Back to top button