
- सिटी के प्राइवेट सेंटर्स में वैक्सीनेशन पर लगा दी गई है रोक
- गवर्नमेंट सेंटर में भीड़ में जाना नहीं चाहते लोग
Ranchi: राजधानी में कोरोना का कहर जारी है. ऐसे में बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का काम तेजी से चल रहा है. लेकिन प्राइवेट हॉस्पिटल्स और क्लीनिक में कोविड का वैक्सीनेशन बंद कर दिया गया है. जिससे कि प्राइवेट हॉस्पिटल्स में फर्स्ट डोज लेने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सेकेंड डोज के लिए वह प्राइवेट के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है. वहीं, गवर्नमेंट सेंटर पर सेकेंड डोज के लिए जाने से भी वे परहेज कर रहे हैं क्योंकि वहां पर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की भीड़ लगी है. ऐसे में उन्हें इंफेक्शन होने का डर सता रहा है.
1 मई से वैक्सीन की सप्लाई बंदः
प्राइवेट हॉस्पिटल में 1 मई से वैक्सीन की सप्लाई बंद कर दी गई है. जिससे कि पैसे देकर भी लोग वैक्सीन नहीं लग पा रहे हैं. जबकि कई लोगों ने वैक्सीनेशन के लिए अपना स्लॉट भी बुक कर लिया था. बताते चलें कि प्राइवेट में 250 रुपए देकर 45 से अधिक उम्र वाले वैक्सीन लगा रहे थे. लेकिन वहां पर वैक्सीन का वेस्टेज रेट बढ़ता जा रहा था. चूंकि एक वायल में 10 डोज होती है और वायल खुलने के बाद पूरा यूज नहीं हो पा रहा था.
इसे भी पढ़ें:कोरोना से जंग : भारत ने ऑक्सीजन के सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और और कुवैत का रुख किया
रिम्स में टीका लगाने कम पहुंच रहे लोगः
राज्य के सबसे बड़े कोविड हॉस्पिटल रिम्स में वैक्सीनेशन की भी व्यवस्था की गई है. लेकिन लोगों में कोरोना का डर इस कदर हावी है कि टीका लगाने के लिए भी लोग काम पहुंच रहे हैं. चूंकि केवल रिम्स में कोरोना संक्रमित 600 मरीजों का इलाज चल रहा है।.ऐसे में लोगों को इंफेक्शन का डर सता रहा है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है 3 दिनों में रिम्स में मात्र 600 लोगों ने ही टीका लगाया है.
51 सेंटर्स पर दी जा रही वैक्सीनः
रांची में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है. शनिवार को रांची के कुल 51 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है. 45 वर्ष और इससे अधिक उम्र के लोग अपने नजदीक के केंद्र पर पहुंचकर वैक्सीन ले सकते हैं. अब जब मामले बढ़ रहे है तो टीका लगाने के लिए सेंटर पर भीड़ उमड़ रही है. शुक्रवार को राजधानी में 3100 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया था.




