Bihar

सरकारी आदेश का पालन नहीं करने पर पटना में 13 दुकानों को किया गया सील

Patna: राजधानी में सरकारी आदेश का पालन नहीं करने के आलोक में 13 दुकानों को सील किया गया है.  गौरतलब है कि वीरवार से ही नाइट कर्फ्यू का प्रचलन शुरू हो गया है. सरकार की ओर से अपने आदेश में साफ साफ कहा गया है कि इमरजेंसी सेवाओं को छोड़ बाकी अन्य दुकानें रात 8:00 बजे तक हर हाल में बंद होगी.  इसके बावजूद भी कई दुकानें खोली थी जिसके आलोक में एक्शन लिया गया है. जिन दुकानों को सील किया गया है उनमें में सुहागन वस्त्रालय- पुलिस कॉलोनी, नीशु ड्रेसेज-पुलिस कॉलोनी,पूजा किराना एंड जेनरल स्टोर-पुलिस कॉलोनी, बीबा कपड़ा दुकान-अनीसाबाद, शमशेर खान फुट वियर-चितकोहरा बाजार,पायोनियर इलेक्ट्रॉनिक-चांदनी चौक मार्केट और वोल्टास ब्रांड स्टोर शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें : नवादा मे पागल कुत्ते ने 60 लोगों को काटा, इलाके में दहशत

Related Articles

Back to top button