
Ranchi: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित चेशायर रोड पर एक सड़क हादसे में दो व्यक्तियों की मौत हो गई. मृतक का नाम शौमिन चटर्जी और शौरिस रक्षित है. मृतक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर के रहने वाले थे. बताया जाता है कि 2 बजे रात को काम करने के बाद मेडिका अस्पताल से अपने घर जा रहे थे. उसी समय तेज रफ्तार टैंकर ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया और घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई. मृतक दोनों मेडिका अस्पताल में नौकरी किया करते थे और सदर अस्पताल में किराए के घर में रहते थे इस मामले की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है.
इसे भी पढ़ें: संवैधानिक संस्थाओं और भाजपा पर गलतबयानी के लिए सीएम हेमंत सोरेन से भाजपा ने की माफी की मांग




