Jamshedpur

मानगो जवाहनगर में स्कूटी सवार बदमाशों ने की दिनदहाड़े फायरिंग, क्षेत्र में सनसनी 

Jamshedpur : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 13 बी में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े हवाई फायरिंग की. इस दौरान एक गोली स्थानीय निवासी नसीर खान के घर की दीवार पर लगी है. घटना के बाद देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. इस मामले में नसीर खान का कहना है कि स्कूटी सवार दो बदमाश हयातनगर से होते हुए जवाहरनगर मेन रोड की ओर जा थे. उसी दौरान स्कूटी के पीछे बैठा बदमाश ने हवाई फायरिंग कर दी. गोली उनके घर के दीवार पर जा लगी. उसके बाद बदमाशों ने आगे जाकर भी एक बार हवाई फायरिंग की. घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी.

जांच में पहुंची पुलिस

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. वैसे नसीर का कहना है कि घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया गया है. हालांकि पुलिस ने अब तक खोखा नहीं बरामद होने की बात कही है. मानगो के अलावा उलीडीह पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है. इस बीच पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालने में जुटी हुई है. आगे पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें- खूंटी पुलिस ने जोनल कमांडर के सहयोगी को किया गिरफ्तार, पूछताछ के क्रम में किये कई खुलासे

Related Articles

Back to top button