JamshedpurJharkhand

Jamshedpur Accident: तुड़ि‍याबेड़ा में एनएच 33 पर भारी वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार घायल, हालत गंभीर

Jamshedpur: एमजीएम थाना अंतर्गत तुड़ि‍याबेड़ा के समीप एनएच 33 पर भारी वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार 55 वर्षीय रवि कर्मकार गंभीर रूप से घायल हो गया.  स्थानीय लोग उसे अविलंब एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां स्‍थि‍ति‍ की गंभीरता को देखते हुए टीएमएच ले जाया गया.

बताया जाता है कि रवि कर्मकार तुड़यिाबेड़ा के ही रहनेवाले हैं.  वे किसी कार्यवश स्कूटी लेकर घर से निकले थे.  जैसे एनएन 33 पर पहुंचे इसी बीच तेज रफ्तार से आ रहे एक भारी वाहन ने उसे चपेट में ले ल‍िया.  इधर घटना के बाद स्थानीय लोग किसी तरह अन्य वाहन से एमजीएम लेकर पहुंचे जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए टीएमएच रेफर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : आदित्यपुर में ड्यूटी से लौट रहे मजदूर पर से हमलाकर पर्स और मोबाइल की लूट

Related Articles

Back to top button