Sci & Tech

Sci&Tech : जानिये व्हॉट्सएप के इस नये फीचर के बारे में जो आपके पैसे बचायेगा

व्हॉट्सऐप ने अपनी ऐप पर एक नया ‘शॉपिंग बटन’ जोड़ा है. इसके जरिये प्रयोगकर्ताओं को ‘बिजनेस कैटलॉग’ खोजने में आसानी होगी और वे कंपनी द्वारा पेश की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

रोजाना 17.5 करोड़ लोग व्हॉट्सऐप के बिजनेस खाते में संदेश भेजते हैं. प्रति माह चार करोड़ लोग बिजनेस कैटलॉग देखते हैं. इनमें से 30 लाख लोग भारत से हैं.

व्हॉट्सऐप ने बयान में कहा, ‘‘हम खरीदारी के अनुभव को और बेहतर करना चाहत हैं, विशेषरूप से छुट्टियों के शॉपिंग सीजन के लिए. लोग ऑनलाइन तरीके से खरीदारी के लिए उपयोगी मदद चाहत हैं और कंपनियों को बिक्री के लिए डिजिटल माध्यम की जरूरत होती है.’’

फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने कहा कि वह व्हॉट्सऐप पर एक नया शॉपिंग बटन पेश कर रही है जिससे लोगों को बिजनेस कैटलॉग खोजने में आसानी होगी. इससे लोगों को पता चल सकेगा कि हम किन वस्तुओं और सेवाओं की पेशकश कर रहे हैं. अभी तक लोगों को यह किसी कैटलॉग को देखने के लिए बिजनेस प्रोफाइल पर क्लिक करने की जरूरत होती थी.

Related Articles

Back to top button