
Jamshedpur : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में 3 मई को ईद की छुट्टी रहेगी. इसे लेकर प्लांट हेड विशाल बादशाह की ओर से शुक्रवार को सर्कुलर जारी किया गया है. यह छुट्टी पेड होलिडे रहेगी. यही नहीं, इस बार एक मई संडे को मजदूर दिवस के रोज भी छुट्टी रहेगी. इस छुट्टी को वीकली ऑफ की जगह कन्पनसेटरी ऑफ के रूप में माना जाएगा. कंपनी इस दिन की बजाय किसी और दिन छुट्टी देगी.




