Corona_UpdatesGiridihJharkhand

गिरिडीह नगर निगम में दो माह के भीतर डेथ सर्टिफिकेट के लिए आये 217 आवेदन, 16 कोरोना संक्रमण से जुड़े

Giridih: मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए गिरिडीह नगर निगम में सालों भर मृतकों के परिजनों द्वारा आवेदन आते रहते हैं. लेकिन मार्च से मई के बीच दो माह में निगम के पास 217 आवेदन आए. 16 आवेदन कोरोना संक्रमण से हुई मौत से जुड़े हैं.

इतने आवेदन पिछले मई माह के अंतिम दिन 31 मई तक आए जबकि निगम सूत्रों की मानें तो तीन दिनों में संक्रमण से हुई मौत के कई और आवेदन आएं हैं.

इन आवेदन को निगम के कर्मियों द्वारा छांटा जा रहा है क्योंकि उप नगर आयुक्त ने संक्रमण से हुए मौत के प्रमाण पत्र को किसी सूरत में पेंडिग नहीं रखने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें :24 घंटे में ब्लैक फंगस के 20 नये केस, 4 की मौत

लिहाजा, कोरोना से हुई डेथ से जुड़े आवेदन को निगम कर्मी प्राथमिकता के तौर पर निपटाने में जुटे हुए हैं. जानकारी के अनुसार अभी जितने आवेदन निगम को डेथ सर्टिफिकेट बनाने के लिए मिले हैं, उनमें से अधिकांश आवेदन दूसरे राज्यों और रांची में इलाज के दौरान मृत्यु से संबंधित हैं.

हालांकि इनमें से कुछ आवेदन होम आईसोलेशन के दौरान मौत के भी बताये जा रहे हैं.

इधर रांची के अलावे दुर्गापुर के हॉस्पिटल में संक्रमण से जान गंवाने वालों के परिजनों ने प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया है.

इसे भी पढ़ें :डीएसपी स्तर के पांच पदाधिकारियों का तबादला, रांची के सिटी डीएसपी बने दीपक कुमार

फिलहाल निगम के पास आए आवेदनों में सारे गैर सरकारी आंकड़ो के मौत से जुड़े हुए है, जबकि सरकारी आंकड़ों के आवेदन फिलहाल निगम के पास नहीं आने की बात सामने आई है.

ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में सरकारी आंकड़ो के आवेदनों की लिस्ट बाकी है. निगम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना से डेथ के छह आवेदनों पर प्रमाण पत्र बनाकर आवेदकों को निर्गत भी कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :चतरा : टीएसपीसी का एरिया कमांडर अमेरिकन राइफल के साथ गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button