
Chaibasa: चाईबासा के विधायक दीपक बिरुवा की पहल पर इली नदी पर पुल निर्माण होगा, जो झींकपानी और तांतनगर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण पुल व सड़क होगा.पुल झींकपानी प्रखंड के कुदापी गांव को सीधे ही तांतनगर प्रखंड के सुरलु गांव को जोड़ेगी.
गुरुवार को विधायक दीपक बिरुवा की उपस्थिति में कुदापी और सुरलू ग्रामीणों की संयुक्त ग्राम सभा हुई जिसमें आपसी विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से इली नदी पर ग्रामीणों ने पुल निर्माण के लिए सहमति प्रदान की. ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया कि पुल बनने से आवागमन की समस्या दूर होगी, वहीं दूरी भी कम होगी. इस दौरान ग्रामीण विकास विभाग प्रमंडल चाईबासा के सहायक अभियंता राजू मार्डी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया. इस महत्वपूर्ण सभा में झींकपानी प्रखंड बीस सूत्री कार्यान्वयन समिति अध्यक्ष सोंगा बुड़ीउली, मुखिया प्रदीप तामसोय, मदन दास, सुशील बुड़ीउली, समेत कुदापी और सुरलू के मुंडा और मुखिया आदि मौजूद थे.
ये भी पढ़ें-क्या कांग्रेसी विधायकों की लामबंदी से मंत्रीपद का कटहल पकेगा या कोई और ही गुल खिलेगा?




