
New Delhi : फिक्सड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने वाले बैंकों की लिस्ट में SBI भी शामिल हो गया है. भारत के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 2 वर्ष से अधिक की समय वाली फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit – FD) पर मिलने वाले ब्याज की दरों को बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं आपको ब्याज बढ़ने पर कितना फायदा मिलेगा.
बैंक की वेबसाइट के मुताबिक रिवाइज ब्याज दरें 15 फरवरी से लागू हो चुकी है. 2-3 साल के FD पर ब्याज दरों को पहले के 5.10% से बढ़ाकर 5.20% कर दिया गया है. इस बीच 2-5 साल की FD ब्याज दरों में 15 बेसिस प्वाइंट से बढ़ाकर 5.45% कर दिया गया है. इससे पहले इन पर 5.30% फीसदी की दर से ब्याज मिलता था.
इसे भी पढ़ें:तसलीमा ने हिजाब को बताया उत्पीड़न का प्रतीक, कहा- ‘ये तब सही था जब महिलाएं Sex Objects थीं ‘
अब ये हैं नई ब्याज दरें
5-10 साल की अवधि वाली FD के लिए, ब्याज दरों को रिवाइज कर 5.50% कर दिया गया है. रिवाइज ब्याज दरें 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर लागू होंगी.
अल्पकालिक FD पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 1 से लेकर 2 साल तक की एफडी पर 5.10% की दर से ब्याज मिल रहा है.
इनमें नहीं किया गया बदलाव
211 दिनों-1 वर्ष की अवधि के साथ एफडी पर दरें वर्तमान में 4.40% पर ही रखी गई है. इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है. 180-210 की अवधि वाली FD की ब्याज दर भी 4.40% रखी गई हैं, इनमें भी बदलाव नहीं किया गया है.
इसे भी पढ़ें:पति की मौत के 17 साल बाद वीणा को मिलेगी नौकरी, हाइकोर्ट ने दिया आदेश
HDFC Bank फिक्स्ड डिपॉजिट रेट
बैंक ने 1 साल की FD की ब्याज दर को 10 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 4.9% से 5% और 3 साल से 5 साल तक 5 बेसिस पॉइंट से 5.40% से बढ़ाकर 5.45% कर दिया है.
इससे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक (UCO Bank) ने भी एफडी पर ब्याज दरों में संशोधन किया है. संशोधित ब्याज दरें ₹2 करोड़ तक के सावधि जमा निवेश पर लागू हैं. दरें 10 फरवरी 2022 से प्रभावी हैं.
इसे भी पढ़ें:1932 के खतियान पर नियोजन और स्थानीय नीति पर राजद तैयार नहीं, भोजपुरी-मगही पर विवाद को बताया गैरजरूरी




