
Jamshedpur : साकची स्थित काशीडीह हाई स्कूल के सभागार में शुक्रवार काे सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इसमें स्कूल प्रबंधन के साथ शिक्षक भी मौजूद रहे. इस दौरान रैंप वॉक, मेहंदी, कुकिंग, डांस समेत अनेक प्रकार की प्रतियोगिताए रखी गयीं. इन प्रतियोगिताओं में छात्रों की माताओं ने भी बढ़ – चढ़ कर भाग लिया. सभी सावन के गीतों पर जमकर झूमे. स्कूल प्रबंधन ने कहा कि छात्रों की माताओं के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए यह आयोजन किया गया.
ये भी पढ़ें Jamshedpur: डीबीएमएस में नन्हें मिस्टर बीन और चार्ली चैपलिन ने अपनी अदाकारी से लोगों को खूब हंसाया




