
Ranchi : रांची नगर निगम शहर की सूरत बदलने को लेकर गंभीर है. लंबे समय के बाद वार्डों में रोड और नालियों को दुरुस्त करने का काम शुरू किया जायेगा. 4 करोड़ 96 लाख रुपये से तीन वार्डों की बदहाल सूरत को बदला जायेगा.
नगर विकास विभाग ने 2020-21 के बजट के आलोक में अलग-अलग मद से राशि खर्च की स्वीकृति दे दी है. वहीं लोगों को जल्द ही समस्याओं से छुटकारा मिल जायेगा.
वार्ड पार्षद काफी दिनों से रोड और नाली के निर्माण को लेकर नगर आयुक्त से मांग कर रहे थे. अब नगर विकास सचिव ने नगर आयुक्त के पत्र पर प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है.
वहीं पार्षदों ने नगर आयुक्त की इस पहल की सराहना की है और जल्द ही अन्य योजनाओं को गंभीरता से लेने की गुहार लगायी है. बताते चलें कि इन तीनों वार्डों में जिन जगहों का डेवलपमेंट कार्य किया जायेगा वहां की स्थिति काफी खराब थी.
इसे भी पढ़ेंःपुरी रथ यात्रा में श्रद्धालुओं के शामिल होने पर इस साल भी रोक, केवल सेवक होंगे शामिल
कहां-कहां होना है काम
- वार्ड 15- कोनका रोड और फतेउल्लाह रोड में आरसीसी नाली और पथ सुधार – 3 करोड़ 78 लाख
- वार्ड 27 – श्रीनगर रोड नंबर 5 में पथ और नाली का निर्माण – 48 लाख
- वार्ड 34 – विद्यानगर रोड नंबर 2 कारमेल स्कूल से होते हुए डीएवी स्वर्णरेखा स्कूल तक पथ निर्माण – 70 लाख
इसे भी पढ़ें :बांका के मदरसा में ब्लास्ट का झारखंड से जुड़ा कनेक्शन, स्लीपर सेल की तलाश में NIA




