JharkhandRanchi

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध करेगी कांग्रेस, पेट्रोल पंप पर कल देगी धरना

Ranchi: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का प्रदेश कांग्रेस विरोध करेगी. इसको लेकर 11 जून को सूबे के सभी पेट्रोल पंप में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम एक साथ पूरे प्रदेश में दिन के 11 बजे शुरू होगा.

इसे भी पढ़ेंःपुरी रथ यात्रा में श्रद्धालुओं के शामिल होने पर इस साल भी रोक, केवल सेवक होंगे शामिल

इस बारे में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी विधायकों, जिला अध्यक्षों व महानगर अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि सभी अपने-अपने जिलों व शहरों के निकटतम पेट्रोल पंप धरना कार्यक्रम आयोजित करें.

सिन्हा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव बरियातु पेट्रोल पंप के पास धरना देंगे. इस मौके पर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़ेंः 4 करोड़ 96 लाख से बदलेगी रांची के तीन वार्डों की सूरत

Related Articles

Back to top button