Education & CareerJharkhandRanchi

स्कूलों पर दिख रहा है बढ़ते कोरोना संक्रमण का असर, नए एकेडमिक सत्र में भी होगी ऑनलाइन पढ़ाई

Ranchi : कोरोना का असर इस बार भी बच्चों की पढ़ाई पर पड़ने लगा है. सोमवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई लेकिन सभी कक्षाएं ऑनलाइन ही चली. स्कूल प्रबंधन की तरफ से अभिभावकों को ह बताया गया कि इस वर्ष भी बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन ही होगी. जब तक कोरोना को लेकर स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा.

दसवीं और 12वीं की कक्षाओं को भी मॉक टेस्ट होने के बाद बंद कर दिया गया है. निजी स्कूल प्रबंधकों ने बताया कि जब से स्कूल खुला है, उसके बाद से कक्षाओं में 60 प्रतिशत भी बच्चों की उपस्थिति नहीं देखी गई है.

अधिकतर अभिभावक संक्रमण काल में बच्चों को स्कूल नहीं भेजना चाहते. स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों को पर्याप्त समय दिया गया है, वहीं जूनियर छात्र-छात्रों को घर से ही अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी.

इसे भी पढ़ेंःCORONA UPDATE : 8 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों से बात, 24 घंटे में 1 लाख से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव

सरकारी स्कूलों में भी बच्चों की नई कक्षाएं ऑफलाइन नहीं की जाएगी. प्राथमिक शिक्षा निदेशक भूवनेश प्रताप सिंह बताते हैं कि अभी जो स्थिति है उसके अनुसार पिछली वर्ष की तरह ही बच्चों की पढ़ाई जारी रहेगी.

स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति अभी के हिसाब से ही जारी रहेगी. हालांकि इन सभी चीजों को लेकर जल्द ही विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा. मालूम हो कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भी बच्चों के स्कूल खोलने को लेकर अभी तक कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है.

लेकिन जिस तरह से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है उससे यह उम्मीद जतायी जा सकती है कि इस बार सरकार स्कूल खोलना तो दूर, बल्कि कई पाबंदिया भी बढ़ सकती है.

इसे भी पढ़ेंःधनबाद : लगातार बढ़ रही है कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, 10 क्षेत्रों को बनाया गया कंटेनमेंट जोन

Related Articles

Back to top button