JharkhandRanchiTOP SLIDER

सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव झारखंड विस में सर्वसम्मति से पास

विस के विशेष सत्र में सीएम ने सरना आदिवासी धर्मकोड के फायदे बताये

Ranchi: आज झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में जनजातीय समुदाय के लिए जनगणना-2021 में अलग सरना आदिवासी धर्म कोड का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया है. सत्र शुरू होते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रस्ताव को लेकर अपनी बात रखी. सीएम ने सरना आदिवासी धर्मकोड के फायदे बताये . हेमंत ने कहा कि अलग धर्म कोड होने से जगणना के बाद सरना आदिवासियों की जनसंख्या का स्पष्ट पता चल पायेगा. उनकी भाषा,संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण और संवर्द्धन हो पायेगा. इसके साथ ही आदिवासियों को मिलने वाले संवैधानिक अधिकारों, केंद्रीय योजनाओं तथा भूमि संबंधी अधिकारों में भी लाभ होगा.

इसको लेकर पहले ही झामुमो और कांग्रेस विधायक दल की अलग-अलग बैठकों का दौर चल चुका है. विशेष सत्र की शुरुआत से आधा घंटा पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा भवन पहुंचे और सभी विधायकों से मुखातिब हुए.

इसे भी पढ़ें:राज्य में उच्च शिक्षा को डिजिटल करने की कवायद तेज

प्रस्ताव पर किस नेता ने क्या कहा

बंधु तिर्की ने सिर्फ सरना धर्मकोड के नाम से प्रस्ताव पारित करने की मांग की थी. वहीं दीपक बिरुआ ने schedule ट्राइब सरना के नाम से प्रस्ताव भेजने की मांग की थी

भाजपा के नीलकंठ सिंह मुंडा ने आदिवासी/ सरना के बजाय आदिवासी सरना नाम से प्रस्ताव भेजने की मांग की गई थी. जिसे सरकार ने मांन लिया है.अब सरना आदिवासी नाम से भेजा जाएगा.

इसे भी पढ़ें:• बॉलीवुड में नशे का कारोबार : अर्जुन रामपाल की प्रेमिका एनसीबी के समक्ष हुईं पेश

ध्यान रहे अब पहले सरना लाया गया है आदिवासी बाद में

संसोधन कर अब आदिवासी सरना नाम से प्रस्ताव भेजा जाएगा जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया है. भाजपा के नीलकंठ सिंह मुंडा ने आदिवासी/ सरना के बजाय आदिवासी सरना नाम से प्रस्ताव भेजने की मांग की गई थी. जिसे सरकार ने मांन लिया है.अब सरना आदिवासी नाम से प्रस्ताव भेजा जाएगा.

इसे भी पढ़ें:Sci&Tech : जानिये व्हॉट्सएप के इस नये फीचर के बारे में जो आपके पैसे बचायेगा

झामुमो के बसंत सोरेन और कांग्रेस के जयमंगल सिंह ने ली शपथ

दुमका और बेरमो विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायकों झामुमो के बसंत सोरेन और कांग्रेस के जयमंगल सिंह ने आज विधायक पद की शपथ ली. विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने इन दोनों को शपथ दिलायी.1:12 बजे बसंत सोरेन ने शपथ ली.1:14 में ही कुमार जयमंगल ने शपथ ग्रहण किया. दोनों विधायकों ने हिंदी में विधानसभा की सदस्यता की शपथ ली.

इसे भी पढ़ें:राज्य में उच्च शिक्षा को डिजिटल करने की कवायद तेज

 

 

Related Articles

Back to top button