
Saraikela: आपसी विवाद में नाबालिग बेटे ने अपने पिता चोकाई सोय की हत्या कर दी. यह घटना सोमवार की देर रात सरायकेला थाना क्षेत्र के पाटा गांव की है.
बेटे ने पिता की हत्या सब्बल से मारकर की. पुलिस ने आरोपी बेटे को सोमवार रात के करीब 2 बजे गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें- पलामू: एक साथ स्वस्थ हुए 12 कोरोना संक्रमित, अब मात्र एक एक्टिव मामला
आपसी विवाद में हुई हत्या
सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे पिता और पुत्र में किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गयी. इसी दौरान पुत्र ने सब्बल से पिता पर वार कर दिया. वार इतना जोरदार था कि पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
बताया जा रहा है की मृतक चोकाई सोय हर रोज शराब पीकर घर के लोगों के साथ मारपीट करता था. सोमवार रात में भी मारपीट करने लगा और बड़े बेटे को मारने लगा. जिसके बाद बड़े बेटे ने गुस्से में आकर सब्बल से उसके ऊपर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें- 16 जून को नहीं खुलेंगी कपड़े और जूते की दुकानें, हेमंत ने कहा- पीएम से चर्चा के बाद होगा फैसला
आरोपी गिरफ्तार
हत्या की घटना की सूचना मिलते ही सोमवार की देर रात करीब 2 बजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि हत्या का आरोपी बेटा तीन दिन पहले तेलंगाना से वापस घर लौटा था. फिलहाल उसे होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया था.
इसे भी पढ़ें- बिहार: पिछले 24 घंटे में Corona के 307 नये केस, 2 मरीजों की गयी जान




