
Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना इलाके के अनिल सूर पथ में मजदूरी मांगने गए युवक आकिब की ठेकेदार श्यामल और उसकी पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी. इस बीच जमकर हंगामा भी हुआ. बाद में आसपास के लोग वहां पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया. इसके बाद आकिब ने ठेकेदार से माफी भी मांगी तब जाकर उसे छोड़ा गया.
आकिब ने बताया कि उसने ठेकेदार श्यामल के यहां दो दिन काम किया लेकिन ठेकेदार मजदूरी नहीं दे रहा है. आज वह अपने एक दोस्त के साथ वह मजदूरी मांगने गया था. वहीं श्यामल की पत्नी का आरोप है कि आकिब को श्यामल ने सोमवार को मजदूरी देने की बात कही पर आकिब गाली -गलौज करने लगा और आज ही मजदूरी देने पर अड़ गया. जबकि आकिब का कहना है कि उसने अपनी मजदूरी मांगी तो ठेकेदार ने मजदूरी देने से सााामनाफ फ कर दिया. मजदूरी मांगने पर उसके साथ पिटाई की गई.
ये भी पढ़ें- जमशेदपुर में पदस्थापित एएसआई के बेटे के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 73 हजार




