BiharLead NewsNEWS

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल आएंगे पटना, करेंगे रोड शो, 31 को पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Patna: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को बिहार आने वाले हैं, तो वहीं, 31 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंचने वाले हैं. इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है. जेपी नड्डा कल राजधानी पटना पहुंचकर रोड शो करने वाले हैं. आपको बता दें, बीजेपी के संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक होने वाली है, जो 30 जुलाई और 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी. इस बैठक का उद्घाटन जेपी नड्डा ज्ञान भवन में दोपहर 4 बजे करेंगे.

दो दिवसीय बैठक की पूरी जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सारी तैयारियां लगभग हो चुकी है. राष्ट्रीय पदाधिकारियों और अलग-अलग राज्यों से बीजेपी के 750 कार्यसमिति सदस्य इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे. वहां से पटना हाईकोर्ट के पास अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. यहीं से उनका विशाल रोड शो शुरू होगा, जिसमें युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार रहेंगे. इस रोड शो की बात करें तो ये पटना हाईकोर्ट के पास अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होकर संपूर्ण क्रांति के प्रणेता गांधी मैदान के पास जेपी की प्रतिमा तक जाएगा.

रविवार के दिन भी जेपी नड्डा पटना में मौजूद रहेंगे. इस दिन वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 16 जिलों के बीजेपी कार्यालय भवन का उद्घाटन और सात जिलों के कार्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे. जेपी नड्डा 30 जुलाई को पटना प्रवास के दौरान शहर के मौर्या होटल में ग्राम संसद करेंगे. इसमें ग्रामीण इलाकों से आये जनप्रतिनिधि, लोकसेवक, कॉर्पोरेट सेक्टर के लोग, नीति निर्माता समेत दूसरे सेक्टर के लोग भी शामिल होंगे.

इसे भी पढ़ें: jamshedpur : दंग रह जाएंगे जेआरडी टाटा के आसमान में उड़ने की इस दीवानगी को जानकर 

Related Articles

Back to top button