Jamshedpur

को-ऑपरेटिव कॉलेज में एनसीसी की ओर से वार्षिक कार्यशाला का आयोजन

Jamshedpur : को-ऑपरेटिव कॉलेज में 37 झारखंड बटालियन एनसीसी की ओर से बुधवार को एनुअल विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें सभी एनसीसी कैडेटों को आर्मी ऑफिसर के रूप में बहाली के लिए आयोजित एसएसबी परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए  महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी. मौके पर मुख्य वक्ता के रूप मे कमांडेंट आर्मी स्टेशन हेड क्वार्टर के कर्नल रजत कुमार ने एनसीसी कैडेटों को संबोधित करते हुए बताया कि एसएसबी की तैयारी के लिए अभ्यर्थी प्रारंभ से ही तैयारी करें. एसएसबी के दौरान छात्र अभ्यर्थियों के शारीरिक योग्यता के साथ-साथ उनके अकादमिक क्षमता एवं व्यक्तित्व तथा चरित्र  की भी गहन जांच की जाती है. उनकी समूह कार्य छमता, टीम भावना और  नेतृत्व क्षमता को देखा जाता है. इसके साथ -साथ  अभ्यर्थियों  की मनोविश्लेषणात्मक परख भी की जाती है. उनके व्यक्तित्व, स्ट्रेस सहने की क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, सकारात्मक दृष्टिकोण, कल्पना शक्ति, वैचारिक क्षमता और रचनात्मक कौशल को भी परखा जाता है. उन्होंने कैडेट्स को सुझाव दिया कि एसएसबी सफलता के लिए जिस व्यक्तित्व की आवश्यकता है, वह रातों-रात या कुछ दिन कोचिंग कर लेने से नहीं बनती. इसके लिए उन्होंने शुरू से ही अपने बारे में जानने और अपने व्यक्तित्व के कमियों को दूर करने के लिए सतत पर्यत्नशील रहते हुए अपने व्यक्तित्व तथा कौशल क्षमता को विकसीत करना चाहिए. स्वस्थ सकारात्मक सोच, सामाजिक- सामूहिक दृष्टिकोण, शारीरिक और अकादमिक क्षमता के समन्वय से ही सफलता पायी जा सकती है. अभ्यर्थियों के मानसिक छमता, अभिव्यक्ति छमता और कार्यक्षमता की जांच की जाती है. जिन अभ्यर्थियों में इन तीनों का अनुकूल समन्वय मिलता है उन्हें चयनित कर लिया जाता है.

इसे भी पढ़ें- संजय डे की मौत के मामले में कार्रवाई की मांग, परिजन फिर बैठे धरना पर

Related Articles

Back to top button