
Samastipur : समस्तीपुर में एक बड़ा नाव हादसा हुआ है. कल्याणपुर के नामापुर में हुए नाव हादसे में 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि 5 से 7 लोग अब भी लापता हैं. गोताखोरों की मदद से सभी लापता लोगों की तलाश जारी है. बता दें नाव पर लगभग 15 से 20 लोग सवार थे जो शाम के वक्त बाज़ार से खरीदारी कर लौट रहे थे. उनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं जो मवेशी का चारा लेकर लौट रही थीं.
इसे भी पढ़ें :जहानाबाद में कैदी की मौत पर बवाल, भगदड़ में एक महिला पुलिसकर्मी की मौत, 6 जख्मी
अचानक तेज हवा के कारण नाव असंतुलित होकर पलट गयी. कुछ लोग तैर कर बाहर निकल गये. नाव हादसे की खबर जैसे ही फैली पूरे इलाके में कोहराम मच गया.
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी जिसके बाद स्थानीय थाने की पुलिस और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं. गोताखोरों की मदद से पांच शवों को पानी से निकाला गया है और लापता लोगों की तालाश जारी है.
इसे भी पढ़ें :शिल्पा शेट्टी बोलीं, मेरी पति राज इनोसेंट, जानिये किसे बताया पोर्न फिल्म मामले में दोषी




