
Giridih: ग्रामीण इलाके के युवाओं को स्कील डेवलपमेंट से जोड़ने के लिए एकल ग्रामोथान फांउडेशन और गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल का चलंत कंप्यूटर लैब का अभियान लगातार जारी है। स्कूल के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा और एकल ग्रामोथान फांउडेशन के प्रदीप जैन और अरुण साव के नेत्तृव में स्कूल का चलंत कंप्यूटर लैब ग्रामीण इलाके के युवाओं को बुनियादी शिक्षा से जोड़ भी रहा है। इसी क्रम में स्कूल का चलंत कंप्यूटर लैब गुरुवार को सदर प्रखंड के कई गांवो का भ्रमण किया। और युवाआंे को कंप्यूटर शिक्षा का प्रशिक्षण दिया.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति एक्ट 1955 को लेकर कार्यशाला का आयोजन
इस दौरान इन गांवो में पहुंचे चलंत लैब के प्रशिक्षकों ने युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ कहा कि एकल ग्रामोथान फांउडेशन का प्रयास है कि ग्रामीण युवक भी कंप्यूटर शिक्षा हासिल करें, क्योंकि टेली और सीप्लस प्लस का कोर्स समेत अन्य कोर्स युवाओं को सरकारी और गैर सरकारी नौकरी से जोड़ सकता है। सरकार का पूरा फोकस है कि अगर ग्रामीण युवक कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष है तो उन्हें नौकरी उपलब्ध कराई जा सकती है। इधर इन गांवो के कई युवाओं ने स्कूल और एकल ग्रामोथान फांउडेशन के स्कूल बस में लगेे कंप्यूटर चलंत लैब में प्रशिक्षण लिया।





