JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsMain SliderNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

विनय कुमार चौबे, सुनील कुमार व राहुल पुरवार बनेंगे प्रधान सचिव, केंद्र से सीएस सहित अन्य पदों पर मांगी गयी 11 रिक्तियां

Ranchi: मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, पथ निर्माण सचिव सुनील कुमार व उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सचिव राहुल पुरवार को प्रधान सचिव रैंक में प्रमोशन दिया जायेगा. राज्य सरकार ने 1999 बैच के इन अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल से सुपरटाइम स्केल में प्रोन्नति देने के लिए भारत सरकार से तीन रिक्तियां मांगी है. केंद्र से इसके अलावा सात और अधिकारियों की रिक्ति मांगी गई है, जिन्हें विशेष सचिव पद से सचिव रैंक में प्रमोशन दिया जाना है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड: अवैध कब्जे वाले गैरमजरूआ आम, खास, कैसर-ए-हिंद भूमि के लिए नये सिरे तैयार होगी नीति, भूमि संबंधी प्रतिबंधित सूची का भी होगा पुनर्निधारण

इसके अलावा प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का को सीएस रैंक में प्रमोशन देने के लिए सीएस रैंक में एक रिक्ति मांगी गयी है. कार्मिक विभाग ने इस संबंध में भारत सरकार से 11 रिक्तियां मांगी जिन्हें प्रमोशन दिया जाना है. रिक्ति मिलने के बाद डीपीसी की बैठक में अधिकारियों के नाम पर विचार होगा और उसकी अनुशंसा भारत सरकार को दी जायेगी. अधिसूचना कार्मिक मंत्रालय जारी करेगा. सभी को एक जनवरी 2024 की तिथि से प्रमोशन मिलेगा.

Related Articles

Back to top button