
New Delhi: भारतीय बैडमिंटन स्टार प्लेयर साइना नेहवाल बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप के साथ शादी करने जा रही हैं. जानकारी के अनुसार 28 साल की साइना दिसंबर में शादी करेंगी. खबरों मुताबिक साइना और पी कश्यप 16 दिसंबर को सात फेरे लेंगे. मीडिया से मिल रही सूचना के अनुसार शादी समारोह में परिवार और बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे. जबकि 21 दिसंबर को रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जिसमें सभी दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: 70 फीसदी लड़कियां प्यार से ज्यादा पैसे को देती हैं तरजीह, सबको चाहिए कमाऊ जीवनसाथी
प्यार के चर्चे होते रहे, नहीं की कभी पुष्टि
आपको बता दें कि पिछले कई सालों से साइना नेहवाल और बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप के प्यार के चर्चे गाहे-बगाहे होते रहे हैं. हालांकि, दोनों ने खुलकर कभी इस बात की पुष्टि नहीं की और न ही कभी अपने रिश्ते के होने से इनकार किया. बताया जाता है कि दोनों की मुलाकात पी गोपीचंद के ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान हुई थी. दोनों हैदराबाद के रहने वाले हैं और पिछले करीब 10 सालों से दोनों रिलेशनशिप में हैं.
इसे भी पढ़ें: आधार कार्ड की संवैधानिक वैधता पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर
वर्ल्ड रैंकिंग में पी कश्यप से आगे हैं साइना
28 साल की बैडमिंटन स्टार साइना वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें नंबर पर हैं. वहीं, 32 वर्षीय पी कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर है. हालांकि, कश्यप एक समय में वर्ल्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर थे लेकिन चोट के कारण उन्हें कुछ दिन आराम करना पड़ा और रैंकिंग में भी गिरावट देखने को मिली.




