
Sahibganj : तालझारी थाना क्षेत्र के निमघुट्टू गांव में 75 वर्षीय ठाकुर तुरी की हत्या गला रेत कर दी गयी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात ठाकुर तुरी अपने घर बरामदे में सो रहे थे. इसी दौरान हत्यारों ने धारदार हथियार से गला रेत कर उनकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी सुबह में परिजनों को मिली. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. परिजनों के अनुसार हत्या के पीछे की वजह जमीन विवाद हो सकती है.
ठाकुर तुरी की रैयती जमीन तालझारी प्रखंड के बड़ा दुर्गापुर में है. साथ ही कहा कि दो दिन पूर्व ही जमीन को लेकर बड़ा दुर्गापुर में पंचायती हुई थी. पुनः दो दिन के बाद उक्त जमीन के लिए पंचायती होनी थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




