
Jamshedpur : परसुडीह के गदड़ा में शादी का झांसा देकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ यौन शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अमन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. वह गदड़ा के ही यशोदानगर का रहनेवाला है. इस मामले की पीड़िता आरोपी के बड़ी बहन का देवर है. उसके खिलाफ थाना में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था.
यह है मामला
बहन का देवर होने के नाते आरोपी का पीड़िता के घर काफी पहले से आना-जाना था. उसी बीच उसने पीड़िता को शादी का झांसा देते हुए अपने जाल में फांस लिया. फिर शुरु हो गया यौन शोषण करने का सिलसिला, जो करीब एक साल तक चला. उसके बाद मामला खुलने लगा. इस बीच आरोपी को शादी करने की बात कही गयी तो वह अपने वायदे से साफ मुकर गया. साथ ही शादी करने का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है. मामला थाना पहुंचते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर-दबोचा. उसके बाद पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें-Jamshedpur Crime Diary : सोनारी में घर घुसकर महिला से मारपीट, छेड़खानी, यहां पढ़ें अपराध की छोटी-बड़ी खबरें




