JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : जमीन पर कब्जा करने का विरोध किया तो आदिवासी से की मारपीट, एसएसपी से शिकायत

Jamshedpur : मानगो थाना अंतर्गत जवाहर नगर रोड नंबर 14 में जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करने पर सुशील सवैंया से मारपीट की गई. इसके अलावा उनपर जाति सूचक शब्द का भी प्रयोग किया गया. मामले को लेकर दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मानगो थाना में भी लिखित शिकायत की. इधर सुशील इसकी शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचा. उसने इसकी लिखित शिकायत एसएसपी से की है.

सुशील ने बताया कि वह जवाहर नगर रोड नंबर 12 में रहता है. रोड नंबर 14 में उसकी खतियानी जमीन है. आज वह अपनी जमीन पर गया था जहां उसने पाया कि पड़ोसी कालेश्वर साहू ने उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी कर ली है. उसने कालेश्वर के भाड़ेदार को उसे बुलाने को कहा और वहीं खड़े होकर कालेश्वर का इंतजार करने लगा. तभी थोड़ी देर बाद कालेश्वर कुछ अन्य लोगों के साथ पहुंचा और झड़प कर मारपीट करने लगा. कालेश्वर ने जाति सूचक शब्द का भी प्रयोग किया. सुशील ने दावा किया कि वह जमीन उसकी है.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : स्कूलों की टाइमिंग बदलने के पहले ही दिन इंतजाम फेल, मानगो पुल, साकची जेल चौक से लेकर किताब लाइन गोलचक्कर तक लगा रहा जाम

Related Articles

Back to top button