
Patna : राजधानी पटना में ग्रामीण चिकित्सकों ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण चिकित्सकों का कहना है कि जब कोरोना काल में ग्रामीण क्षेत्र में लोग बीमार पड़ते थे तो हम ग्रामीण चिकित्सक अपनी जान पर खेलकर लोगों का इलाज करते थे. इस दौरान हमारे कई साथी की भी मृत्यु हो गई. ग्रामीण चिकित्सकों की मांग है कि उन्हें भी अन्य चिकित्सकों की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए जो सरकारी चिकित्सकों को दी जाती है. ग्रामीण चिकित्सक के संरक्षण एवम सर्वर्धन हेतु रेगुलेटरी एक्ट विनियमन का निर्माण हो.
इसे भी पढ़ें : किसान आंदोलनः न तो संसद में सुलह के आसार, न ही किसान सड़क से हटने को तैयार




