BiharCrime NewsLead News

पेड़ से 5 किलो आम तुड़वा लेने के विवाद में डॉक्टर पर भाई व भतीजे ने फेंका तेजाब

Gopalgunj : जिले में एक डॉक्टर पर तेजाब से गुरुवार देर रात हमला हुआ है. गंभीर रूप से झुलसे डॉक्टर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के हमीदपुर गांव की है. डॉक्टर पर तेजाब से हमला सिर्फ इसलिए किया गया क्योंकि आरोपियों को डॉक्टर का चेहरा और बाल पसंद नहीं था. हमला किसी और ने नहीं बल्कि डॉक्टर के भाई और भतीजे ने किया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें:  झारखंड के पीसीसीएफ और पौल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन के पद खाली, नए सिरे से सीएस सीएम को भेजेंगे नाम, उद्योग व खनन वाले राज्य के लिए यह ठीक नहीं

जानकारी के अनुसार हमीदपुर गांव निवासी 55 वर्षीय डॉक्टर द्विजेंद्र कुमार तिवारी का अपने भाई राजेश तिवारी और भतीजे के साथ विवाद चल रहा था. बीते गुरुवार को पीड़ित डॉक्टर द्विजेंद्र तिवारी का उनके भाई और भतीजों से आम को लेकर विवाद हुआ था. देर रात डॉक्टर अपने घर में सो रहे थे. इसी दौरान उनके भाई और भतीजों ने उनके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया, जिससे डॉक्टर का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया. आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसे डॉक्टर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पीड़ित डॉक्टर के मुताबिक उनके भाई और भतीजों को उनका चेहरा और बाल पसंद नहीं था. इसको लेकर कई बार वे उन्हें धमकी दे चुके थे. गुरुवार को डॉक्टर ने गलती से अपने भाई के आम के पेड़ से पांच किलो आम तोड़ लिये थे. यह बात आरोपियों को नागवार गुजरी और देर रात डॉक्टर के कमरे में घुस कर उस पर तेजाब से हमला कर दिया. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले के छानबीन में जुट गयी है.

Related Articles

Back to top button