
Karachi : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने इसी हफ़्ते मंगलवार को कराची के तारिक़ रोड पर स्थित पार्क की ज़मीन पर बनी मदीना मस्जिद को तोड़ने का आदेश दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ़्ते के भीतर पार्क की ज़मीन ख़ाली करवाने का आदेश दिया था.
सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की सुनवाई पाकिस्तान के मुख्य न्यायधीश जस्टिस गुलज़ार अहमद की अध्यक्षता वाली बेंच ने की.
इसे भी पढ़ें : टाटानगर रेलवे स्टेशन से दो शातिर चोर गिरफ्तार, टैब और मोबाइल बरामद
क्या कहा अदालत ने
अदालत में सुनवाई के दौरान कराची के प्रशासक मुर्तज़ा वहाब और शहर के कमिश्नर पेश हुए थे. जस्टिस गुलज़ार अहमद ने सुनवाई के दौरान मुर्तज़ा वहाब से पूछा कि ‘पार्क की ज़मीन पर अवैध निर्माण कैसे हुआ?’
जियो टीवी की ख़बर के अनुसार, मुर्तज़ा ने जवाब में कहा था कि ‘अगर अदालत कोई आदेश देती है, तो वे उसका पालन करेंगे.’ जस्टिस गुलज़ार ने निराशा ज़ाहिर करते हुए कहा था, ”आपलोग के रवैए से मैं हैरान हूँ. यह आपका काम है और आप अदालत के फ़ैसले का इंतज़ार कर रहे हैं. यह आवासीय इलाक़ा है. क्या आप दफ़्तर इसलिए जाते हैं कि वहाँ बैठना है, चाय पीनी है और गप लड़ाने के बाद वापस घर आ जाना है?”
”आपने इस शहर के लिए क्या किया है? इस शहर को भारी नुक़सान हुआ है और इसे ठीक करने के लिए तोड़-फोड़ की ज़रूरत है. जहाँ चार लोगों के लिए घर है, वहाँ 40 परिवार रह रहे हैं. 200 गज की ज़मीन में आठ मंजिला इमारतें खड़ी की गई हैं. यही हाल नज़ीमाबाद में भी है. इस शहर को जर्मनी, जापान और पोलैंड की तरह फिर से बनाने की ज़रूरत है.”
इसे भी पढ़ें : Jharkhand में वैक्सीनेशनः 18 जिले रेड जोन में, 18 प्लस वाले नहीं आ रहे सेकेंड डोज लेने
इस्लामिक नेता भड़के
मदीना मस्जिद को तोड़ने के आदेश पर पाकिस्तान के इस्लामिक नेता भड़क गए हैं. जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फज़्ल (जेयूआई-एफ़) सिंध के महासचिव राशिद महमूद सूमरो ने बुधवार को चीफ़ जस्टिस गुलज़ार अहमद और सिंध के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह को चुनौती दी है कि वो मस्जिद तुड़वाकर दिखाएं.
मंगलवार को पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मदीना मस्जिद के साथ मज़ार और क़ब्रिस्तान को भी हटाने का आदेश दिया है. कराची के ज़िला नगर निगम प्रशासक के अनुसार, मस्जिद पार्क की ज़मीन पर बनी है.
इसे भी पढ़ें : साकची चुना लाइन में छत काटकर तीन दुकानों में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
आदेश पर ‘नाराज़गी’
पाकिस्तान के अंग्रेज़ी अख़बार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, मस्जिद प्रशासन परिषद के वकील ख़्वाजा शम्स ने कहा है कि ज़मीन कराची मेट्रोपॉलिटन कॉर्पोरेशन (केएमसी) से नीलामी के ज़रिए ली गई थी. हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि इसके स्थान पर एक नई मस्जिद बनाई जा रही है.
सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले ने नाराज़गी जताते हुए जेयूआई-एफ़ के नेता राशिद महमूद सूमरो ने चुनौती देते हुए कहा कि ‘अगर हिम्मत है तो मस्जिद तोड़कर दिखा दें.’
बुधवार को राशिद महमूद ने प्रधामंत्री इमरान ख़ान और चीफ़ जस्टिस को संबोधित करते हुए कहा कहा, ”वज़ीर-ए-आज़म साहब मस्जिद लावारिस नहीं है. चीफ़ जस्टिस साहब मस्जिद लावारिस नहीं है. क्या इसको ही मदीने की रियासत कहा जाता है? मंदिर तो महफ़ूज हैं लेकिन मस्जिद को गिराने का हुक़्म सुप्रीम कोर्ट देता है.”
”मैं आज चुनौती देता हूँ कि कराची की किसी मस्जिद में किसी की हिम्मत नहीं है कि वो हाथ लगाए. जब तक हम ज़िंदा हैं, किसी भी मस्जिद की एक ईंट भी नहीं गिरने देंगे.”
राशिद महमूद ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ”मस्जिद तक पहुँचने के लिए जमीयत के लोगों के सरों से गुज़रना होगा. हम मस्जिद की चौकीदारी करेंगे. अगर मस्जिद सलामत नहीं रही तो तुम्हारे ओहदे भी सलामत नहीं रहेंगे. तुम्हारे दफ़्तर भी सलामत नहीं रहेंगे. अगर तुम्हारे अंदर दम है तो आओ मस्जिद को गिराकर दिखाओ, देखते हैं तुम कैसे मस्जिद गिराते हो.”
इसे भी पढ़ें : दारोगा की हिमाकत : रिटायर्ड DSP से भी इंवेस्टिगेशन के लिए मांगी घूस, जानें आगे क्या हुआ




