JharkhandLateharRanchi

#Latehar: मनरेगा में गड़बड़ी के नये कीर्तिमान, बिना एमबी के कर ली गयी 13 लाख 56 की निकासी

Ranchi: झारखंड में मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में गड़बड़ी रुकने का नाम नहीं ले रही. लातेहार जिले के लातेहार प्रखंड स्थित परसही पंचायत के पतकी गांव में राजकुमार भुइयां के नाम पर योजना निकाल ली गयी, जबकि गांव में राजकुमार भुइयां नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता था.

इस बात की पुष्टि ग्रामसभा ने भी की. राजकुमार भुइयां के नाम से स्वीकृत की गयी योजना का कोड आइएफ/7080901102977 है.

बिना काम किये इस योजना से 70560 रुपये निकाल लिये गये. पंचायत में मनरेगा योजना में गड़बड़ी का अकेला मामला नही है.

इसे भी पढ़ें : #Palamu: 80 लाख की निकासी के बाद भी 5 पंचायतों में नहीं बने 666 शौचालय, मुखिया पर होगी प्राथमिकी 

बिना एमबी के कर ली गयी 13 लाख 56 हजार 131 रुपये की निकासी

मनरेगा योजना के बेहतर क्रियान्वयन से जहां लाभुकों के लिए अजीविका के टिकाऊ संसाधन का सृजन होता है जबकि दूसरी ओर योजना के क्रियान्वयन में गबन और गड़बड़ी के नये कीर्तिमान भी बनाये जा रहे है.

परसही पंचायत की 41 योजनाओ की बिना एमबी के ही 13 लाख 56 हजार 131 रुपये की सरकारी राशि की निकासी कर ली गयी.

इसे भी पढ़ें : आंकड़े बता रहे हैं झारखंड में क्राइम का ग्राफ, रोजाना औसतन 5 हत्याएं और 2 लूट

इन योजनाओं से बिना एमबी के निकाले गये थे पैसे

 

योजना का नामयोजना कोडबिना एमबी निकाली राशि
चन्द्रदेव यादव का डोभाआइएफ/70809011940869072 रुपये
शकुंतला देवी का डोभाआइएफ/708090109760038304 रुपये
बलचंद्र यादव का डोभाआइएफ/708090111018148720 रुपये
चमन भुईया का डोलाआइएफ/708090109622853424 रुपये
कुंती देवी का बकरी शेडआइएफ/708090119988710080 रुपये
शकुंतला देवी का बकरी शेडआइएफ/70809011940887056 रुपये
प्यारी यादव का सिंचाई कूपआइएफ/708090122435412096 रुपये
बालकेश्वर यादव का सिंचाई कूपआइएफ/708090122443534608 रुपये
अरविंद यादव का सिंचाई कूपआइएफ/708090121147126880 रुपये
कामेश्वर सिंह का सिंचाई कूपआइएफ/708090122435246032 रुपये
सुनील कुमार सिंह का डोभाआइएफ/708090106631014112 रुपये
अशोक कुमार का डोभाआइएफ/70809011019360336 रुपये
जगदीश सिंह का डोभाआइएफ/7080901101192716128 रुपये
सुनील यादव का कूपआइएफ/708090101954795592 रुपये
राजेश सिंह का डोभाआइएफ/708090101954795592 रुपये
सतेंद्र सिंह का डोभाआइएफ/708090109624052416 रुपये
सोनू यादव का डोभाआइएफ/708090101120344101808 रुपये
शंकर यादव का डोभाआइएफ/708090113521390384 रुपये
प्रवीण यादव का डोभाआइएफ/70809010919668232 रुपये
पंकज यादव का डोभाआइएफ/708090110424088872 रुपये
सेवक राम का बकरी शेडआइएफ/70809011932705040 रुपये
शंकर यादव का मुर्गी शेडआइएफ/70809011932525712 रुपये
कलावती का गाय शेडआइएफ/70809011969597056 रुपये

 

इसके अतिरिक्त पंकज यादव का मुर्गी शेड, अवधेश चंद्रवंशी का गाय शेड, योगेंद्र सिंह का डोभा निर्माण, अमरेश यादव का डोभा निर्माण, चंपावती देवी का डोभा निर्माण, तेतर सिंह का डोभा निर्माण, मंजू देवी का डोभा निर्माण, लक्ष्मण का डोभा निर्माण, शांति देवी का डोभा निर्माण, हरदेवपुरी का सिंचाई कूप, चंदन पासवान का मुर्गी शेड, कर्म दयाल सिंह का कूप निर्माण, ललिता देवी का गाय से शेड, कमरुद्दीन मियां का सिंचाई कूप, ब्रह्मदेव सिंह का डोभा निर्माण का बिना एमबी बनाये राशि की निकासी कर ली गयी.

सोशल ऑडिट में मामला सामने आने के बाद संबंधित रोजगार सेवक को प्रति योजना 700 रुपये का जुर्माना भी किया गया.

इसे भी पढ़ें : जिस सीयूजे भवन के निर्माण की हो रही CBI जांच, उसका उद्घाटन करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button